रायगढ़. जिले के प्रायवेट स्कूलों पर न तो विभाग का लगाम है और न ही शासन का, यही कारण है कि विभाग के अधिकारी स्कूलों के मनमाने फीस को लेकर मौन साधे हुए हैं। जबकि देखा जाए तो अन्य मामलों में शिकायत पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाती है, पर इस मामले में खामोशी है। हैरानी तो इस बात की भी है कि पूरे साल भर छात्र हित का दंभ भरने वाले छात्र संगठन भी इस मुद्दे को लेकर नदारद हैं।