रायगढ़

CG News: गूगल मैप ने भटकाया रास्ता, आधी रात गली में घुसा ट्रेलर, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Raigarh News: रायगढ़ के सोनापारा क्षेत्र में बीती रात एक 18 चक्का ट्रेलर सकरी गली में घुस गया और कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। गली में वाहन फंसने पर लोगों के विरोध के बीच चालक मौके से फरार हो गया...

2 min read
Apr 06, 2026
गूगल मैप के सहारे गली में घुसा ट्रेलर (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: रायगढ़ जिले में बीती रात एक ट्रेलर चालक शहर में प्रवेश करते हुए सोनापारा की सकरी गली में घुस गया। इस दौरान ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े कुछ दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मार दी। गली में वाहन फंसने और लोगों के शोर मचाने पर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को बाहर निकाला, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें

Huge Road Accident: बोलेरो-वैगनआर में हुई भीषण टक्कर, पिता-पुत्र ने मौके पर तोड़ा दम, पत्नी व भांजा घायल

कई वाहन गूगल मैप के सहारे संकरी गलियों में घुस जाते हैं

विगत कुछ महीनों से रात होते ही शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। कुछ वाहन चक्रधरनगर और बेलादुला मार्ग से निकल जाते हैं, लेकिन कई वाहन गूगल मैप के सहारे शहर की संकरी गलियों में घुस जाते हैं। इससे वाहन फंसने की स्थिति बनती है और रहवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

बीती रात शहर के सोनापारा क्षेत्र में एक 18 चक्का ट्रेलर घुस आया। आगे रास्ता संकरा होने के कारण जब वाहन को निकालने में दिक्कत हुई तो चालक ने ट्रेलर को बैक करने की कोशिश की। इस दौरान उसने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, साथ ही घरों के सामने बने चबूतरे भी क्षतिग्रस्त हो गए। तेज आवाज सुनकर मोहल्लेवासी घरों से बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे। स्थिति बिगड़ती देख चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

मोहल्लेवासियों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को गली से बाहर निकाला गया।

कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

देर रात गली में घुसे ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे वे इधर-उधर बिखर गए। घरों के सामने बने चबूतरों को भी नुकसान पहुंचा। टक्कर की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए और विरोध जताने लगे। हालात बिगड़ते देख चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। बाद में पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद ट्रेलर को बाहर निकलवाया।

पहले भी हो चुकी है घटना

कुछ दिन पहले भी देर रात करीब दो बजे एक ट्रेलर चालक ने हटरी चौक से लालटंकी रोड की सकरी गली में वाहन घुसा दिया था। आगे संतोष डेयरी के पास पहुंचने पर वाहन को घुमाने की जगह नहीं मिली, जिसके बाद चालक ने काफी मशक्कत के बाद वाहन को बैक कर बाहर निकाला। हालांकि उस समय कोई नुकसान नहीं हुआ था।

शहरवासियों के अनुसार, जब से गोबर्धनपुर पुल क्षतिग्रस्त हुआ है, तब से रात के समय भारी वाहन शहर की सड़कों से ही गुजर रहे हैं। इससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।

ये भी पढ़ें

Car-bike accident: कार से जबरदस्त भिड़ंत के बाद बाइक में लगी आग, जल कर 3 युवक गंभीर

Published on:
06 Apr 2026 08:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर