रायगढ़

कांग्रेस पार्षदों ने नोडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा- नीला और गुलाबी कार्डधारक हितग्राही को भी स्काई योजना का मिले लाभ

शासन पर आरोप लगाया कि शासन कुछ लोगों को स्काई योजना का लाभ दे रही है लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग हैं, जो पात्र होते हुए भी योजना का लाभ लेने से वंचित हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 7:13 PM IST
कांग्रेस पार्षदों ने नोडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा- नीला और गुलाबी कार्डधारक हितग्राही को भी स्काई योजना का मिले लाभ
कांग्रेस पार्षदों ने नोडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा- नीला और गुलाबी कार्डधारक हितग्राही को भी स्काई योजना का मिले लाभ

रायगढ़. स्काई योजना के तहत हितग्राहियों को मोबाइल वितरण किया जा रहा है। इसमें कई हितग्राही अभी भी छूटे हुए हैं। इस बात को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने नोडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और नीला बाग गुलाबी कार्ड धारक हितग्राही को भी योजना का लाभ दिए जाने की मांग की। स्काई योजना के तहत तीन अगस्त से शहर के विभिन्न वार्डों में मोबाइल वितरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत मौजूदा समय में गरीबी रेखा के सर्वे सूची वर्ष 2000-08 के हितग्राहियों को ही मोबाइल वितरण किया जा रहा है। ऐसे में जिन हितग्राहियों के नाम उक्त सर्वे सूची में नहीं है। उनको इस योजना के तहत लाभ नहीं मिल रहा है।

इस बात को लेकर कांग्रेस पार्षद शाखा यादव विकास ठेठवार सहित अन्य कांग्रेसी मोबाइल वितरण केंद्र शिविर पहुंचे थे। इस दौरान योजना के नोडल अधिकारी श्रुति क्षण यादव को ज्ञापन सौंपा। विज्ञापन के माध्यम से नीला और गुलाबी राशन कार्ड धारक हितग्राही को भी योजना के तहत मोबाइल दिए जाने की मांग की, वहीं शासन पर यह आरोप भी लगाया कि शासन कुछ लोगों को स्काई योजना का लाभ दे रही है लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग हैं, जो पात्र होते हुए भी योजना का लाभ लेने से वंचित हैं। इस तरह कांग्रेसियों के द्वारा मोबाइल वितरण के मामले में भेदभाव करने का आरोप है शासन पर लगाया।

पहले भी दिया गया है ज्ञापन
कांग्रेसियों के द्वारा उक्त मांग को लेकर इससे पहले भी आवेदन दिया गया है। पूर्व में यह आवेदन कलेक्टर को दिया गया था। इस ज्ञापन के माध्यम से भी नीला व गुलाबी राशन कार्ड धारक हितग्राही को स्काई योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की थी।

Published on: