
ये देखिए, अचानक गायब हो गया जमीन का एक बड़ा हिस्सा, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने चारों ओर लगाए बेरिकेट्स
रायगढ़. सरिया थाना क्षेत्र के नदीगांव में अचानक जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ दौड़ पड़ी। मामले की जानकारी सरिया पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच कर ग्रामीणों को उक्त स्थल से दूर रहने की नसीहत दी। वहीं उक्त स्थान से कुछ दूर तक बेरिकेट्स लगा कर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है। जिससे उक्त स्थान पर ग्रामीणों को जाने से रोका जा सके। इधर सरिया पुलिस ने बरमकेला तहसीलदार को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पर वे उक्त स्थान का निरीक्षण करने की बजाए पटवारी को भेज कर खानापूर्ति कर ली। जमीन धंसने की इस घटना के बाद ग्रामीण काफी सहमें हुए हैं।
सरिया थाना क्षेत्र के नदी किनारे बसें गांव के ग्रामीणों की एक बार फिर बेचैनी बढ़ गई है। मामला नदीगांव का जुड़ा हुआ है। जहां रविवार की सुबह धान की खेत में जमीन धंंसने के साथ ही एक छोटा से गड्ढ़ा हुआ, जो कुछ देर बाद बढ़ कर करीब 10 फीट का हो गया। जिसके बाद पीडि़त किसान के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों का वहां जमावड़ा लगना शुरु हो गया।
मामले की जानकारी सरिया पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम उक्त स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उससे दूर रहने की सलाह दी। वहींं मामला जमीन से जुड़ा होने की वजह से बरमकेला तहसीलदार को भी इसकी जानकारी दी। जिसकी पुष्टि खुद सरिया टीआई कर रह हैं। पर बरमकेला तहसीलदार, मौके पर खुद जाने की बजाए पटवारी को भेज कर खानापूर्ति कर ली। जब देर शाम उनसे जमीन धंसने के बारे में जानकारी लेने की पहल की गई वो इस मामले में पूरी तरह नहीं जानने की बात कही। वहीं स्पष्ट रुप से कुछ भी कहने से परहेज करते रहे। उनकी माने तो पटवारी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही वो कुछ कह पाएंगे। इधर ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने १० फीट के इस बढ़े गड्ढ़े के १० फीट अतिरिक्त जगह को घेर कर बैरिकेट्स लगवा दिया है। जिससे ग्रामीणों को उक्त स्थान से दूर रखा जा सके।
मुआवजा को लेकर संशय की स्थिति में तहसीलदार
इस मामले में जब बरमकेला तसहसीलदार गोविंद प्रसाद डहारिया से पत्रिका ने चर्चा की गई तो उन्होंने इस प्रकार जमीन धंसने के मामले में किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिलने की बात कही। उनकी मानें तो ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं है। जबकि बरमकेला के तत्कालीन तहसीलदार राकेश् वर्मा ने बताया कि उनके कार्यकाल में पिहरा गांव में भी जमीन धंसने के चार प्रकरण हुए थे। जिसमेंं संबंधित को १०-१० हजार रुपए का मुआवजा, शासन के तय प्रावधान के तहत दिया गया है। ऐसे में, बरमकेला के वर्तमान तहसीलदार मुआवजा को लेकर संशय होने की बात कही जा रही है।
जिओलॉजिस्ट से जांच कराने किया था पत्राचार
सरिया थाना क्षेत्र के नदी किनारे बसें कुछ अन्स गांव मेंं भी जमीन धंसने की घटना हो चुकी है। जिसके बाद तत्कालीन तहसीलदार राकेश वर्मा ने कलक्टर से पत्राचार का जिओलॉजिस्ट से पत्राचार कर उक्त क्षेत्र की भूमि की जांच कराने की मांग की थी। पर पत्राचार करने के दो माह बाद भी उक्त भूमि की जांच करने के लिए कोई जिओलॉजिस्ट नहीं पहुंच सका। जिसकी वजह से उस क्षेत्र में बार-बार जमीन धंसने व उसके विकल्प को लेकर कोई पहल नहीं की जा सकी। जिससे भविष्य में जान-माल के नुकसान की आशंका को कम किया जा सके।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
5 Aug 2018, 7:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़




