10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटी बहन को परीक्षा दिला कर लौट रही बड़ी बहन चलती ट्रेन से गिरी, मौके पर ही हो गई मौत

रायगढ़ के भ्रम में किरोड़ीमल उतर गई थी बहनें, चढऩे के दौरान हुई घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 4 Aug 2018, 8:14 PM IST

रायगढ़ के भ्रम में किरोड़ीमल उतर गई थी बहनें, चढऩे के दौरान हुई घटना

रायगढ़ के भ्रम में किरोड़ीमल उतर गई थी बहनें, चढऩे के दौरान हुई घटना

रायगढ़. जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर चांदनी चौक फौजदार पारा निवासी दो बहनें, रायपुर से रायगढ़ आ रही थी। ट्रेन के किरोड़ीमल स्टेशन पर रुकने के दौरान गलती से दोनों बहने रायगढ़ के भ्रम में वहीं उतर गई। जब यात्रियों ने कहा कि यह रायगढ़ नहीं किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन है तो दोनों बहने जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढऩे लगी। छोटी बहन चढ़ गई पर बड़ी बहन, चढऩे के दौरान गिर गई। जिसकी वजह से वो बुरी तरह से घायल हो गई।

जिसे इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रायगढ़ जीआरपी मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के चांदनी चौक फौजदारा पारा निवासी शकीला खातुन पिता शहीद खान 50 वर्ष, अपनी छोटी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए रायपुर गई थी। जहां से दोनों बहनें जनशताब्दी एक्सप्रेस से रायगढ़ लौट रही थी। सिग्नल नहीं होने की वजह से ट्रेन किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन पर रुक गई। इस बीच शकीला व उसकी छोटी बहन को लगा कि ट्रेन रायगढ़ पहुंच गई है।

ऐसे में, दोनों बहने बगैर कोई पूछे रायगढ़ केे भ्रम में किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन पर उतर गई। जब ट्रेन रायगढ़ की ओर बढऩे लगी तो उक्त बहनें को गलत जगह उतरने का एहसास हुआ। जिसके बाद दोनों बहनें चलती ट्रेन मेें चढऩे की कोशिश करने लगी। छोटी बहन दौड़ कर ट्रेन के अंदर प्रवेश कर गई।

पर बड़ी बहन चढ़ नहीं पाई और वो लडखड़़ा कर गिर गई। जिससे उसके सिर में काफी गंभीर चोट आ गई। आनन-फानन में स्थानीय यात्रियों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पीडि़त परिजनों को भी इस मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजन भ्ज्ञी अस्पताल पहुंच गए थे।

Read more : #इस खबर से चकरा जाएगा दिमाग, जानिए पशुधन विभाग के अफसर ने कैसे अपने खटारा वाहन को बनाया उडऩखटोला


दो घंंटे बाद तोड़ दिया दम
चलती ट्रेन में चढऩे के दौरान शकीला के सिर में गंभीर चोट आई थी। जिसकी वजह से उसे डाक्टरों की विशेष निगरानी में रख कर इलाज करने की बात कही जा रही है। पर शरीर से अधिक खून बहनें की वजह से पीडि़त महिला की स्थिति सुधरने की बजाए और भी बिगड़ती जा रही थी। दो घंटे बाद करीब देर रात 12 बजे शकीला ने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस से आई केस डायरी के आधार पर रायगढ़ जीआरपी, मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।