रायगढ़

रायगढ़ पुलिस ने सुलझाई बाइक चोरी की दो वारदातें, CISF गेट और ओंगना से चोरी बाइक मिली

Chhattisgarh News: रायगढ़ में घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने CISF गेट और धरमजयगढ़ के ओंगना से चोरी हुई दो पल्सर बाइक बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 1.80 लाख रुपए है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 1:44 PM IST
CG News
CG News: CISF गेट और ओंगना से चोरी बाइक मिली(photo-patrika)

Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बाइक चोरी की दो वारदातों का घरघोड़ा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की दो पल्सर बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद मोटरसाइकिलों की कुल कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। इनमें एक बाइक CISF कार्यालय के गेट के सामने से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी धरमजयगढ़ के ओंगना से चुराई गई थी। आरोपियों ने बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तोड़ी, इंजन नंबर मिटाया और रंग भी बदल दिया था।

Bike Thieves Arrested: CISF कार्यालय और ओंगना से चोरी हुई थीं बाइक

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अलग-अलग जगहों से पल्सर बाइक चोरी की थी। इनमें एक मोटरसाइकिल CISF कार्यालय के गेट के सामने से चोरी की गई थी। वहीं, दूसरी बाइक धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना से चुराई गई थी। दोनों मामलों की जांच के दौरान घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचकर चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं।

नंबर प्लेट तोड़ी, इंजन नंबर मिटाया और बदल दिया रंग

पुलिस से बचने और चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने अलग तरीका अपनाया था। उन्होंने मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट तोड़ दी और इंजन नंबर मिटाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, बाइक का रंग भी बदल दिया था, ताकि उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाए। हालांकि, घरघोड़ा पुलिस ने जांच के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों का पता लगा लिया।

शराब और पार्टी के लिए करते थे बाइक चोरी

पूछताछ में आरोपियों ने शराब पीने और पार्टी करने के लिए बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दोनों पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1.80 लाख रुपये आंकी गई है।

दो आरोपी गिरफ्तार, फरार युवक की तलाश जारी

घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, इस मामले में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
11 Nov 2026, 1:44 PM IST
Published on: