रायगढ़

Road Accident News: 5 लोगों की दर्दनाक मौत, रायगढ़ जिले में हाईवे से गांव तक हादसों का तांडव, जानें पूरी घटना

Road Accident News: रायगढ़ जिले में 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

3 min read
May 11, 2026
रायगढ़ में दर्दनाक हादसा (photo source- Patrika)

Road Accident News: शनिवार दोपहर से लेकर रविवार दोपहर तक 24 घंटे के भीतर रायगढ़ जिले में तीन सड़क हादसे में दोपहिया सवार 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें से दो सड़क हादसे सारंगढ़ रायगढ़ नेशनल हाइवे में हुई है तो वहीं एक हादसा लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

पहली घटना में मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर में रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर स्थित पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तेतला के पास चंंद्रपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाते हुए सामने की तरफ से आ रहे बाइक को ठोकर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार महेश निषाद एवं सोनु माली की मौके पर ही मौत हो गई है। बाइक सवार दोनों युवक रायगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे इसी बीच यह घटना हो गई है।

ये भी पढ़ें

Bilaspur Road Accident: ज्वाइनिंग से पहले छिन गई जिंदगी, नवनियुक्त एनसीएल डायरेक्टर टेक्निकल की सड़क हादसे में मौत, छाया मातम

उक्त हादसे को होते ही राहगीर व आसपास के बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और ट्रक को घेर कर घड़े हो गए, साथ ही घटना की सूचना तत्काल पुसौर पुलिस को दिया। इससे मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक महेश की बहन जिंदल अस्पताल में काम करती है उसी को दोनों चावल और कुछ सामान पहुंचाने के लिए रायगढ़ आए थे, जहां से वापस अपने गांव कांशीडीह जाते समय बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

Road Accident News: तेज गति के चलते हो रहे हादसे

भारी वाहनों की जांच में ढिलाई होने के कारण वाहन चालक अनियंत्रित गति से वाहनों को सड़क पर दौड़ा रहे हैं। इसके चलते इन दिनों रायगढ़ जिले की सड़कों पर हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं जानकारों की मानें तो कुछ भारी वाहनेां को खलासी चलाते पाए जाते हैं तो कुछ के चालक नशे में होकर वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी इन दुर्घटनाओं पर रोक लगाने पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

ट्रेलर की टक्कर से साइकल सवार की मौत

दुसरी घटना भी नेशनल हाईवे रायगढ़ सारंगढ़ में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर करीब दो बजे के आसपास एक साइकल सवार जूटमिल थाना क्षेत्र के छातामुड़ा के पास पहुंचा था, तभी पीछे से एक ट्रेलर चालक ने वाहन को तेज गति से दौड़ाते हुए आया और उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

देखते ही देखते आस-पास के लोगों कि वहां भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना जूटमिल पुलिस को दी गई। घटना कि सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर शव पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस का कहना है कि मृतक किसी राइसमिल में श्रमिक का काम करता था, ऐसे में आसपास के गांव में पुलिस जांच कर रही है।

बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, दो लोगों की हुई मौत

तीसरी घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। ग्राम भेंड़ीमुड़ा निवासी अलेश भगत (40 वर्ष) शनिवार को सुबह करीब 6 बजे अपने टै्रक्टर को लेकर गांव के ही महादेव भगत (45 वर्ष) के साथ खेत जोताई करने गया था। जहां दोनों खेत जोताई के बाद दोपहर करीब 12 बजे घर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर को गांव का महादेव भगत चला रहा था। ऐसे में तेज धूप व गर्मी के चलते महादेव टैक्टर को तेज गति से दौड़ाते हुए आ रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर की अपेक्षाकृत गति तेज होने के कारण महादेव भगत नियंत्रण खो दिया इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

इस घटना में अलेश भगत और महादेव भगत दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए, इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त हादसे को देख वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया। लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को उठाकर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां परिजनों के आने पर पीएम उपरांत शव को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें

Raigarh Road Accident: अचानक ब्रेक लगाने से ट्रेलर में घुसी बोलेरो, हादसे में 1 की मौत, 6 घायल
Published on:
11 May 2026 04:09 pm
Also Read
View All