रायगढ़

आईपीएल शुरू होने के साथ ही लगने लगा सट्टा, सटोरियों पर नकेल कसने पुलिस ने बनाई ये रणनीति

पुलिस के आला अधिकारी क्रिकेट सट्टा पर लगाम लगाने को लेकर टी आई व चौकी प्रभारी को अलर्ट रहने का फरमान सुनाया है।

2 min read
Apr 09, 2018
Chhattisgarh news, Satta, Speculative news, Speculative, Raigarh news, Raigarh news in hindi

रायगढ़. शनिवार से क्रिकेट का महाकुम्भ यानी आईपीएल मैच की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही रायगढ़ में क्रिकेट सट्टा से जुड़े सटोरियों के भी सक्रिय होने की खबरें मिल रही हैं। पिछले कुछ वर्षों के रिकॉर्ड भी इसकी पुष्टि करते हैं। ऐसे में, पुलिस के आला अधिकारी क्रिकेट सट्टा पर लगाम लगाने को लेकर टी आई व चौकी प्रभारी को अलर्ट रहने का फरमान सुनाया है। वही ऐसे सटोरियों को चिन्हित कर बगैर किसी दबाव के कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

रायगढ़ का क्रिकेट सट्टा से पुराना संबंध है। जब जब आईपीएल मैच की शुरुआत हुई है। तब तब रायगढ़ में क्रिकेट सट्टा से जुड़े सटोरियों ने संचार के अत्याधुनिक तरीकों से इस अवैध कारोबार को सजाते हुए लाखों का वारा न्यारा किया है। हलाकि समय-समय पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्रिकेट सट्टा के इस कारोबार को पर्दाफाश करने में सफलता भी हासिल की है।

शनिवार को एक बार फिर क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईपीएल क्रिकेट मैच की शुरुआत हो गई है। इस बीच सूत्रों से यह खबर मिल रही है की सट्टा कारोबार से जुड़े करीब आधा दर्जन ऐसे नाम व चेहरे हैं। जो सट्टा के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए एसपी दीपक झा ने जिले के टीआई व चौकी प्रभारी को क्रिकेट सट्टा के खिलाफ मुखबिरों का जाल बिछाने और उनके खिलाफ बगैर किसी दबाव के कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।

पत्रिका के साथ चर्चा दौरान एसपी ने कहा कि जुआ सट्टा के खिलाफ इससे पहले भी लगातार कार्रवाई की गई है। जिसमें रायगढ़ पुलिस को सफलता भी मिली हैं। पर मामला आईपीएल क्रिकेटर से जुड़ा हुआ है। जिसे देखते हुए पुलिस की टीम सक्रिय है। क्राइम ब्रांच को भी क्रिकेट सट्टा को लेकर अलर्ट रहने का आदेश जारी किया गया है।

सूचनाएं करें शेयर
क्रिकेट सट्टा को लेकर रायगढ़ पुलिस के आला अधिकारी व उनकी टीम सक्रिय है। यही वजह है कि पुलिस के आला अधिकारी पत्रिका के साथ चर्चा के दौरान यह भी कहा कि जिले में कहीं भी, कभी भी क्रिकेट सट्टा को लेकर अगर किसी के पास पुख्ता जानकारी है तो वह इसे रायगढ़ पुलिस से शेयर कर सकते हैं। इस पूरे प्रकरण में शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। इसके बाद पुलिस अपना काम करेगी।

Published on:
09 Apr 2018 12:40 pm