रायपुर

15 फीट लंबा बांस मजदूर के पेट में घुसा! श्री बालाजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई मरीज की जान

CG Crime News: मजदूर के पेट में करीब 15 फीट लंबा बांस घुस गया था और ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों को ऑपरेशन थिएटर में कारपेंटर की मदद भी लेनी पड़ी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2025, 1:44 PM IST
15 फीट लंबा बांस मजदूर के पेट में घुसा! डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई मरीज की जान, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डॉक्टरों ने एक मरीज की ऑपरेशन से जान बचाई। मजदूर के पेट में करीब 15 फीट लंबा बांस घुस गया था और ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों को ऑपरेशन थिएटर में कारपेंटर की मदद भी लेनी पड़ी।

मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल प्रबंधन के मुताबिक जशपुर के रहने वाले एक मजदूर काम करने के दौरान फिसलकर बांस के ऊपर ही गिर गया। बांस करीब 15 फीट लंबा था, जो उसके पेट को चीरते हुए बाहर निकल गया। आनन-फानन में मरीज को एंबुलेंस से रायपुर लाने का प्रयास किया गया. लेकिन बांस काफी लंबा था, जिसके कारण मरीज को एंबुलेंस के अंदर सुलाने में परेशानी हो रही थी।

CG Crime News: आरोपी गिरफ्तार..

इसके बाद वहीं ग्रामीणों ने बांस को आधा काटा और फिर मरीज को रायपुर के श्री बालाजी हॉस्पिटल में रिफेयर किया गया। यहां डॉ नेताजी गरड़ और डॉ पुष्पेंद्र नायक के नेतृत्व में मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया।

डॉ नायक ने बताया कि मरीज जब अस्पताल पहुंचा तो उसके शरीर में खून की मात्रा काफी कम हो गई थी और बीपी भी रिकार्ड नहीं हो रहा था, मरीज को अस्पताल में पहले स्टेबल किया गया और बांस इतना लंबा था कि सीटी स्कैन मशीन में नहीं आ पा रहा था, इसलिए पुनः डॉक्टरों ने ऑपरेशन थिएटर में कारपेंटर को बुलाया और बांस को कटवाया।

इसके बाद डॉ नेताजी गरड़, डॉ पुष्पेंद्र नायक, डॉ सूरज जाजू और अस्पताल के अन्य डॉक्टर और एक्सपर्ट्स की टीम ने मरीज का सफल ऑपरेशन किया। मरीज अब काफी स्वस्थ्य है और उसे जल्द डिस्चार्ज की तैयारी है।

Updated on:
1 Feb 2025, 1:44 PM IST
Published on: