रायपुर

12.5 करोड़ की जीएसटी चोरी का मास्टरमाइंड अमन सिंह गिरफ्तार, डीजीजीआई की छापेमारी में मिले दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य

Fraud Case: जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने कागजी फर्म बनाकर 12.5 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी करने वाले अमन सिंह को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Mar 15, 2026
मास्टरमाइंड अमन सिंह गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)
मास्टरमाइंड अमन सिंह गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Fraud Case: जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने कागजी फर्म बनाकर 12.5 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी करने वाले अमन सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही पूछताछ करने के बाद जिला न्यायालय रायपुर में पेश कर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

डीजीजीआई से मिली जानकारी के अनुसार, कबीर नगर निवासी अमन सिंह हिंदुस्तान कॉर्पोरेशन नामक एक फर्जी फर्म बनाकर संचालन करता था। इसके जरिए फर्जी चालान जारी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेता था। इसकी जानकारी मिलने पर डीजीजीआई रायपुर क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों की टीम द्वारा छापेमारी की गई थी।

साथ ही नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थिति दर्ज कराने कहा गया था। लेकिन, आरोपी फरार हो गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि छापेमारी के दौरान आरोपी के ठिकानों से बड़ी संख्या में बोगस बिल, लेनदेन के दस्तावेज, इलेक्ट्रानिक एविडेंस और फर्जी चालान बरामद हुए थे।

फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड

डीजीजीआई को जांच में पता चला कि अमन ङ्क्षसह द्वारा मेसर्स हिंदुस्तान कॉर्पोरेशन नामक एक फर्जी फर्म के निर्माण और संचालन के पीछे का मास्टरमाइंड था। बिना किसी व्यापारिक संस्थान और कारोबार के अस्तित्व में नहीं होने के बाद भी कागजी फर्म का उपयोग माल की वास्तविक आपूर्ति के बिना फर्जी चालान जारी करने और कई फर्मों से धोखाधड़ी किया।

साथ ही फर्जी आईटीसी हस्तांतरित करने के लिए किया गया था। डीजीजीआई के अधिकारी गिरफ्तार किए गए कारोबारी से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आईटीसी नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और कर चोरी के सिंडिकेट में शामिल गिरोह की पतासाजी कर रही है।

Updated on:
15 Mar 2026 02:03 pm
Published on:
15 Mar 2026 02:03 pm