रायपुर

Amit Shah Visit Chhattisgarh : अमित शाह आज रायपुर में.. कार्यकर्ताओं की लेंगे मैराथन बैठक, टिकट पर करेंगे चर्चा

Amit Shah Visit Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2023, 11:44 AM IST
Amit Shah Visit Chhattisgarh : अमित शाह आज रायपुर में.. कार्यकर्ताओं की लेंगे मैराथन बैठक, टिकट पर करेंगे चर्चा
Amit Shah Visit Chhattisgarh : अमित शाह आज रायपुर में.. कार्यकर्ताओं की लेंगे मैराथन बैठक, टिकट पर करेंगे चर्चा

रायपुर। Amit Shah Visit Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है। भाजपा पार्टी चुनाव कि तैयारियों में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके लिए मंत्रियों का प्रदेश में दौरा जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर आएंगे।

जानकारी के मुताबिक, आज अमित शाह 11.15 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए शाह पार्टी कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठक लेंगे। साथ ही परिवर्तन यात्रा से विधानसभा क्षेत्रों में कितना बदलाव हुआ है, इसकी भी एक-एक बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे।

इसके अलावा विधानसभा के प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की 30 सितम्बर में बिलासपुर और 3 अक्टूबर में जगदलपुर के दौरे पर चुनावी सभा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही आगामी कार्यों का टास्क देंगे।

Published on: