
रायगढ़. Raigarh crime news : तीन माह पहले प्रेम विवाह की महिला का पति अचानक कहीं गायब हो गया। इससे दुखी होकर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जिले के धुरकोट निवासी संतोष प्रधान करीब तीन साल पहले उसकी जिंदल कंपनी में लेबर का करने के लिए आया था। जहां काम शुरू करने के बाद अपने पत्नी बच्चों को लेकर कोतरारोड थाना क्षेत्र के चिराईपानी में किराए के मकान में रहने लगा। इस दौरान उसकी भतीजी सरोज प्रधान (19 वर्ष) मकान मालिक के बेटे ओमिका रघुवंशी से प्रेम संबंध हो गया। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।
Raigarh crime news : इसकी जानकारी होने पर दोनों परिवारों ने मिलकर करीब तीन माह पहले शादी करा दी। इसके बाद लड़की का परिवार उस मकान को छोड़कर मोहल्ले में ही दूसरे मकान को किराए में लेकर रहने लगा। इधर दोनों का दाम्पत्य जीवन खुशहाल व्यतीत हो रहा था। इस दौरान इन दोनों के बीच में क्या बात हुई कि ओमिका रघुवंशी अचानक तीन सितंबर को कहीं लापता हो गया।
Raigarh crime news : उसके परिजनों ने गुम इंसान की शिकायत कोतरारोड थाना में दर्ज कराया। बीते सोमवार की सुबह उसके परिजन अपने काम में चले गए, जिससे लड़की अकेला घर में थी। इस बीच वह कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिससे शाम करीब तीन बजे जब परिजन घर पहुंचे तो इसकी सूचना कोतरारोड पुलिस को दिया, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा दर्ज कर शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां मंगलवार को मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पत्नी की मौत के बाद वापस आया पति
सरोज रघुबंशी जब फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना जब ओमिका रघुबंशी को मिली तो मंगलवार की सुबह अपने आप कोतरारोड थाना पहुंच गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि ओमिका रघुवंशी किसी अन्य लड़की के साथ लापता हुआ था, लेकिन अब पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं पुलिस दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर जांच कर रही है।
Published on:
27 Sep 2023, 6:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.