28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में पत्रिका जन गण मन यात्रा: आज की पढ़ाई ने बच्चों को समाज से काट दिया

Patrika Jan gan Man Yatra : कैलेंडर बदलते ही लोग ये देखते हैं कि इस महीने में कितनी छुट्टियां हैं। इन छुट्टियों में वेकेशन प्लान किए जाते हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 27 Sep 2023, 1:03 PM IST

charcha_3.jpg

,,

रायपुर। Patrika Jan gan Man Yatra in cg : समाज के अधोपतन में शिक्षा का भी बड़ा हाथ है। आज की पढ़ाई ने बच्चों को समाज से काट दिया है। यही कारण है कि आजकल लोग अक्सर अकेले मिलेंगे। कैलेंडर बदलते ही लोग ये देखते हैं कि इस महीने में कितनी छुट्टियां हैं। इन छुट्टियों में वेकेशन प्लान किए जाते हैं। किसी को यह पता करने मे कोई दिलचस्पी नहीं है कि परिवार या परिचित में किसी को कोई प्रॉब्लम तो नहीं है। किसी की तबीयत खराब है तो घर जाकर उसका हाल पूछ लें। आज के बच्चों को ये नहीं पता कि जिले में कौन सी नदियां बहती हैं। कितने पहाड़ हैं। कौन से दर्शनीय स्थल हैं। इसका कारण है कि स्कूली किताबों से इंसान गायब हो गए हैं। केवल सब्जेक्ट रह गए हैं।

एबीवीपी से पूछा- जनता का मूड क्या है

Patrika Jan gan Man Yatra in cg : युवाओं के समूह से एक एबीवीपी सदस्य से कोठारी ने पूछा जनता का का मूड क्या है? जवाब में उन्होंने कहा कि प्रत्याशी अगर जनता के बीच का हो तो पब्लिक जरूर उन्हें वोट करेगी। पहली सूची में सरपंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक को टिकट दिया गया है। इसका पॉजिटिव इंपैक्ट आएगा। कोठारी ने पूछा कि कांग्रेस की खबर क्या है? इस पर बताया कि उन्होंने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। कोठारी ने यूथ से आह्वान किया कि वोट करते वक्त आदमी को देखो वो सही होना चाहिए, तभी देश का भला हो पाएगा।

तकलीफ आदमी को बड़ा बनाती है

Patrika Jan gan Man Yatra in cg : यूथ के एक सवाल पर बोले, युवाओं को देने वाला बनना है, मांगने वाला नहीं। तकलीफ आदमी को बड़ा बनाती है। जो आज है वो कल नहीं रहेगा। हमें सपने देखने चाहिए कि क्या बनना है। हमारी पढ़ाई लिखाई यही बात नहीं सिखाती। युवा खुद को भूलते जा रहे हैं, बस करियर याद रह जाता है। पैसा बड़ा और इंसान छोटा हो गया है।

यह संगठन रहे मौजूद
Patrika Jan gan Man Yatra in cg : कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज से, जैन समाज से महेंद्र धाड़ीवाल, प्रेमचंद लुणावत, रोटरी क्लब से सतीश भूटानी, गुजराती समाज से कीर्ति व्यास, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से सुरेश मिश्रा, भोजपुरी समाज से अखिलेश सिंह, डीके शर्मा, वीरेंद्र सिंह तोमर समेत कई अन्य समाजों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।