
पत्रिका जन गण मन यात्रा : आज सक्ती, जांजगीर, अकलतरा और कोरबा की यात्रा पर गुलाब कोठारी
रायपुर। Gulab Kothari In Chhattisgarh : पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी जन-गण-मन यात्रा के तहत आज सक्ती, जांजगीर, अकलतरा, बालोदा ओर कोरबा की यात्रा पर रहेंगे। वे रायगढ़ से सुबह 8 बजे प्रस्थान करेंगे और करीब 9 बजे सक्ती पहुंचेंगे। यहां वे राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के विभिन्न लोगों से मुलाकात करेंगे।
यहां से वे 10 बजे रवाना होकर 11.30 बजे जांजगीर, दोपहर 2 बजे अकलतरा, 3 बजे बालोदा और शाम 4.30 बजे कोरबा पहुंचेंगे। इस दौरान वे गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर प्रदेश व क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों, जनता की उम्मीदों और सरकारी योजनाओं की हकीकत के बारे में चर्चा करेंगे।
बता दें कि चुनाव वाले राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनता का मानस टटोलने के लिए कोठारी ने 12 सितंबर से राजस्थान के अजमेर जिले से इस यात्रा की शुरुआत की थी। राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश पहुंच कोठारी जनता और जनप्रतिनिधियों से रू-ब-रू हुए थे।
Updated on:
28 Sep 2023, 11:15 AM IST
Published on:
28 Sep 2023, 11:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.