
अमित जोगी
रायपुर। CG Politics News: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के ने मंगलवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम अमित जोगी का मंत्रोच्चार के साथ मंच में राजमुकुट पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान अमित जोगी ने कहा, हमारी लड़ाई भाजपा-कांग्रेस से नहीं, बल्कि गरीबी से है। आप लोग आशीर्वाद दो तो मैं दस कदम उठाऊंगा और गरीबी को खत्म कर दूंगा। हम गरीबी (CG Politics) से लड़ेंगे और जीतेंगे।
सभा में अमित जोगी ने भाजपा और कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस दोनों बारी-बारी छत्तीसगढ को लूटने का (BJP Hindi News) काम किए है। इन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं। बीस साल में बुजुर्गों का पेंशन नहीं बढ़ी, युवाओं को रोजगार (Amit Jogi) नहीं मिला, महिला उत्त्ड़न खत्म नहीं हुआ, बिजली बिल में कमी नहीं आई, शराबबंदी नहीं हुई।
उन्होंने कहा जनता ने इनके चाल, चरित्र और चेहरा देख लिया है अब इनकी विदाई है। कार्यक्रम को पार्टी के वरिष्ठ नेता तिलकराम देवांगन, महामंत्री महेश देवांगन, पार्टी उपाध्यक्ष उदयचरण बंजारे, युवा अध्यक्ष प्रदीप साहू ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष संदीप यदु ने किया और संचालन पार्टी के युवा नेता जितेंद्र नायक ने किया।
नशे की गिरफ्त में पश्चिम विधानसभा
कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रभारी भगवानू नायक ने कहा, पश्चिम विधानसभा में परिवर्तन की लहर है। 15 साल बाद भी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की समस्या (Congress Hindi News) आज भी जस की तस है। पश्चिम विधासभा नशे की गिरफ्त में आ चुकी है। हमें मिलकर यह लड़ाई लड़नी है।
Published on:
27 Sep 2023, 5:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.