रायपुर

अमित शाह आज आएंगे रायपुर, कल जाएंगे बस्तर! मुरिया दरबार में होंगे शामिल, 2026 तक नक्सल मुक्त बस्तर का देंगे रोडमैप

Amit Shah visit CG: रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रात आठ बजे विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। वे नवा रायपुर के एक निजी होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।

2 min read
Oct 03, 2025
अमित शाह आज आएंगे रायपुर, कल जाएंगे बस्तर!(photo-patrika)

Amit Shah visit CG: छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रात आठ बजे विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। वे नवा रायपुर के एक निजी होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। कहा जा रहा है की अब राजनीति में एक बार फिर बड़ा हलचल देखने को मिलेगा, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की रात राजधानी रायपुर पहुंचने वाले हैं। शाह का यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Huge Road Accident: मऊ से राजिम जा रही कार का हुआ भीषण एक्सीडेंट, दो लोगों की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर

Amit Shah visit CG: आज रात रायपुर में करेंगे विश्राम

जानकारी के मुताबिक अमित शाह शुक्रवार को रात आठ बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे नवा रायपुर के एक निजी होटल जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम तय है। इस दौरान उनके प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने की संभावना है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शाह राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीतियों पर भी नेताओं से चर्चा कर सकते हैं।

शनिवार को बस्तर दौरा

रात्रि विश्राम के बाद अमित शाह शनिवार की सुबह बस्तर के लिए रवाना होंगे। उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। वे सबसे पहले मुरिया दरबार में शामिल होंगे, जो बस्तर की आदिवासी परंपरा और संस्कृति से जुड़ा अहम आयोजन है। इसके बाद वे अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे और आदिवासी समाज से सीधा संवाद करेंगे।

नक्सल मुक्त बस्तर पर फोकस

इस दौरे का सबसे बड़ा उद्देश्य नक्सल प्रभावित बस्तर में चल रहे अभियानों की समीक्षा करना है। शाह स्वयं बस्तर में सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और अभियान की प्रगति का जायजा लेंगे। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बस्तर का लक्ष्य दिया है। इस दिशा में केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

राजनीतिक मायने भी बड़े

शाह का यह दौरा सिर्फ नक्सल अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके गहरे राजनीतिक मायने भी हैं। राज्य में अगले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पूरी ताकत से सक्रिय है और बस्तर जैसे इलाकों में संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई जा रही है। ऐसे में अमित शाह का बस्तर दौरा संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए भी ऊर्जा बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

तीनों ही स्तरों पर गहरे संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दो दिवसीय दौरा छत्तीसगढ़ में कई मायनों में बेहद अहम माना जा रहा है। शाह का कार्यक्रम सुरक्षा, राजनीति और संगठन- तीनों ही स्तरों पर गहरे संदेश देने वाला है। शाह का यह दौरा न केवल सुरक्षा पर केंद्रित है बल्कि यह भाजपा संगठन और राजनीति के लिहाज से भी अहम है।

बस्तर क्षेत्र में आदिवासी मतदाताओं को साधना और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करना पार्टी की प्राथमिकता है। ऐसे में यह दौरा छत्तीसगढ़ की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा असर डाल सकता है।

Updated on:
03 Oct 2025 11:23 am
Published on:
03 Oct 2025 11:22 am
Also Read
View All

अगली खबर