रायपुर

सेन्ट्रल जेल में दो गुटों के बीच खुनी संघर्ष, गिलास से बनाया था धारदार हथियार

जेल के रक्सेल और रफीक गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी है। दोनों गैंग के लोग एक दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करते हैं। आज दोनों गैंग की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी।
less than 1 minute read
Dec 03, 2019
khooni_sangharsh.jpg

रायपुर. सेंट्रल जेल में दो गुटों के बीच खुनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दोनों गुटों में पहले से ही विवाद चला आ रहा है। आज दोनों गुटों ने दूसरे के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसके कारण कई लोग बुरी तरह घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जेल के रक्सेल और रफीक गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी है। दोनों गैंग के लोग एक दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करते हैं। आज दोनों गैंग की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। जिसके कारण विवाद खुनी संघर्ष में बदल गया।

दोनों पक्षों ने गिलास को काटकर धारदार हथियार बनाकर कई लोगों को घायल कर दिया गया।रफीक नाम के युवक को गंभीर चोट आई है। रफीक को जेल के अस्पताल वार्ड में दाखिल किया गया हैं जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है।

Updated on:
03 Dec 2019 05:14 pm
Published on:
03 Dec 2019 05:14 pm