रायपुर

Breaking News: रेलवे कर्मचारी ने फिनाइल पीकर की सुसाइड की कोशिश, इस बात से था परेशान, मचा हड़कंप

Raipur Breaking News: रायपुर रेल मंडल के कुछ अधिकारियों से लगातार परेशान होकर एक कर्मचारी ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से रेल मंडल में अफरा-तफरी मच गई।
less than 1 minute read
• •
Nov 29, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रायपुर रेल मंडल के कुछ अधिकारियों से लगातार परेशान होकर एक कर्मचारी ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से रेल मंडल में अफरा-तफरी मच गई।

फिलहाल घायल कर्मचारी को तुरंत देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

अधिकारियों के रवैये से था नाराज

जानकारी के अनुसार, कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर Sr DPO से मिलने पहुंचे थे, लेकिन बताया गया कि अधिकारी ने मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद कर्मचारी APO के पास पहुंचे, लेकिन वहां भी उनकी समस्या का उचित समाधान नहीं हो पाया। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने (Breaking News) फिनाइल पी लिया।

कर्मचारियों में आक्रोश

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई है। उनका कहना है कि अधिकारी कर्मचारियों की शिकायतें सुनने से बचते हैं, जिससे गंभीर तनाव की स्थिति बनती है। कर्मचारी संगठनों ने जल्द जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
29 Nov 2025 01:07 pm
Published on:
29 Nov 2025 01:07 pm
Also Read
View All
रायपुर में नवरात्र की तैयारी तेज, 20% महंगी हुईं मां दुर्गा की मूर्तियां, कहीं जयपुर राजवाड़ा तो कहीं बदलेगा मां का श्रृंगार

Chhattisgarh News: 1984 के भू-अधिनियम में फेरबदल से आम आदमी को क्या फायदा? घर खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

पत्रिका एक्सक्लूसिव: 2550 करोड़ की पाइपलाइन या पैरी हाईडैम? दो बड़ी जल परियोजनाओं पर बढ़ा विवाद, जिम्मेदारों की टेबल तक पहुंचा मामला

पत्रिका एक्सक्लूसिव: रिमोट वर्क ने बदली महिलाओं की मानसिक सेहत, डिप्रेशन में 20% तक कमी, जानें रिसर्चर डॉ. पूर्ति नागेश ने क्या कहा

पत्रिका पड़ताल: 15 करोड़ की कमाई, फिर भी ‘घाटे’ में बंद हुआ परिवहन निगम! ऐसे रचा गया पूरा खेल