रायपुर

CG Bus News: बस संचालकों की अब नहीं चलेगी मनमानी, अपर परिवहन आयुक्त ने सभी RTO और ARTO को दिए ये अहम निर्देश

CG Bus News: अब बस संचालकों की मनमानी पर रोक लगेगी। अपर परिवहन आयुक्त ने सभी RTO और ARTO को बसों में ओवरलोडिंग व किराए की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2024, 11:00 AM IST
CG Bus News

CG Bus News: यात्री बसों में ओवरलोडिंग और निर्धारित किराए से ज्यादा वसूली करने वाले अवैध बुकिंग एजेंटों की जल्दी ही जांच होगी। इसके लिए रायपुर के भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के साथ ही प्रदेशभर के सभी बस स्टैण्ड में जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।

CG Bus News: अधिनियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई

इसके लिए अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने सभी आरटीओ और एआरटीओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मोटरयान अधिनियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के लिए कहा है। (CG Bus News) पत्रिका ने आईएसबीटी में अवैध बुकिंग एजेंटों द्वारा ओवरलोडिंग कराने और निर्धारित किराए से ज्यादा वसूली करने की खबरों को प्रमुखता के साथ छापा था।

इसकी जानकारी मिलने के बाद विभागीय अमले को कार्रवाई करने कहा गया है। बता दें कि रायपुर के आईएसबीटी में 50 से ज्यादा अवैध बुकिंग एजेंटो द्वारा वसूली की जा रही है। वह यात्रियों को झांसा देकर अपने काउंटर पर लाने के बाद ऑनलाइन किराया और बसों की स्थिति देखकर अपने मुताबिक टिकट काटते हैं।

बस स्टैंण्ड परिसर में पुलिस चौकी शुरू

विरोध करने पर मारपीट और दुर्रव्यवहार करने से नहीं चूकते। बस मालिकों की शिकायत पर बस स्टैंण्ड परिसर में पुलिस चौकी शुरू की गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा वसूली की शिकायत पुलिस और जिला प्रशासन से की गई थी।

रोजाना 1500 बसों का आवागमन

आईएसबीटी में रोजाना विभिन्न शहरों और दूसरे राज्यों से 1500 से ज्यादा बसों का आवागमन होता है। इसमें 300 से ज्यादा बस अंतरराज्यीय मार्गों पर संचालित होती है। लंबी दूरी की बसें होने से दूसरे राज्यों के अधिकांश यात्री सफर करते हैं। इसके चलते बिना किसी विवाद के आसानी से बुकिंग एजेंट वसूली करते है।

30 से 50 रुपए कमीशन

CG Bus News: अवैध बुकिंग एजेंटों ने कारोबार चलाने हॉकरों को पाल रखा है। वह बस स्टैंड से लेकर उसके आसपास सक्रिय रहते हैं। यात्रियों के ऑटो व वाहन से उतरते ही उन्हें घेर लेते हैं। (CG Bus News) सामान उठाकर अपने काउंटर पर ले जाकर टिकट कटवाने के साथ ही बस में बिठाने का काम करते हैं। उन्हें प्रति यात्री 30 से 50 रुपए तक कमीशन दिया जाता है।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें…

यात्रियों के साथ सामानों का भी देना पड़ रहा किराया

राजधानी रायपुर में रेलगाड़ियों के अनियमित परिचालन के चलते यात्री बसों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। इसके चलते अंतरराज्यीय मार्गो पर चलने वाली लंबी दूरी की बसों में यात्रियों की संया लगातार बढ़ रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

ऑनलाइन से डेढ़ गुना ज्यादा ऑफलाइन किराया का चल रहा खेल

रायपुर शहर में भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड में ऑनलाइन से डेढ़ गुना ज्यादा ऑफलाइन मेें किराए की वसूली का खेल चल रहा है। बुकिंग एजेंट अपनी रसीदों में टिकट काटकर यात्रियों को अपनी सवारी बताकर बसों में बिठा रहे है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Updated on:
3 Sep 2024, 11:00 AM IST
Published on: