रायपुर

CG Transfer Posting 2026: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में 59 कर्मचारियों का तबादला, देखें आदेश

Transport Department Transfer: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में 59 लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का तबादला किया गया है। शासन ने 26 नवंबर को नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 6:41 PM IST
CG Transfer Posting 2026
CG Transfer Posting 2026: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में 59 कर्मचारियों का तबादला(photo-patrika)

CG Transfer Posting 2026: छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 59 लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है।

CG Transfer List 2026: 59 कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव

परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश में 59 लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की वर्तमान पदस्थापना में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को उनके नाम के सामने कॉलम नंबर 5 में दर्शाए गए नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। विभागीय आदेश में कर्मचारियों के नाम, पदनाम, वर्तमान पदस्थापना और नवीन पदस्थापना स्थल का विवरण दिया गया है।

Updated on:
26 Nov 2026, 6:41 PM IST
Published on: