रायपुर

CG Urban Body Election News: महापौर-सभापति का कार्यकाल खत्म… रायपुर समेत 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त, देखें सूची

CG Election News: छत्तीसगढ़ के 14 में से 10 नगर निगम के मेयर और सभापति का कार्यकाल खत्म हो गया है। इसे लेकर 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति की है।

2 min read
Jan 02, 2025

CG Urban Body Election News: निकाय चुनाव के पहले प्रदेश के 10 नगर निगम में महापौर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में शासन ने इन 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया है। अब निकाय चुनाव तक इन सभी 10 नगर निगम में कामकाज प्रशासक की देखरेख में होगा। संबंधित जिलों के कलेक्टरों को नगर निगमों के प्रशासक का जिम्मा सौंपा है।

बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव जनवरी के अंतिम या फिर फरवरी में होना है। फिलहाल राज्य चुनाव आयोग द्वारा निकायों में महापौर और अध्यक्ष के पदों के आरक्षण की तारीख भी 7 जनवरी तय की है। इसलिए 10 नगर निगमाें में प्रशासक की नियुक्ति चुनाव तक रहेगी। इसके बाद नए महापौर का कार्यकाल शुरू होगा।

किस नगर निगम में महापौर कार्यकाल कब समाप्त

नगर निगम राजनांदगांव - 2 जनवरी
नगर निगम बिलासपुर - 3 जनवरी
नगर निगम जगदलपुर - 3 जनवरी
नगर निगम रायपुर - 5 जनवरी
नगर निगम धमतरी - 5 जनवरी
नगर निगम दुर्ग - 5 जनवरी
नगर निगम रायगढ़ - 5 जनवरी
नगर निगम चिरमिरी - 5 जनवरी
नगर निगम अंबिकापुर 7 जनवरी
नगर निगम कोरबा 9 जनवरी

7 जनवरी को आरक्षण प्रक्रिया होगी पूरी

नगरीय निकायों के चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया में की निर्धारित तारीख में बदलाव हो गया है। पूर्व में घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 27 दिसंबर को पूरी होनी थी, लेकिन अब इस प्रक्रिया को 7 जनवरी को पूरा किया जाएगा।

Published on:
02 Jan 2025 07:21 am
Also Read
View All

अगली खबर