कलेक्टर ने उक्त निर्देश मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार योजना के तहत शामिल नए योजनाओं का सर्वे कार्य की डाटा एन्ट्री करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आत्म समर्पित नक्सल या नक्सल हिंसा से पीड़ित व्यक्ति-परिवार को योजनाओं का लाभ देने के संबंध में कृषि, एनआरएलएम, वन अधिकार, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, आवास योजना, कौशल विकास, स्वच्छ भारत मिशन के तहत योजनाओं का लाभ देने में प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।