रायपुर

CGMSC स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही है अहम भूमिका, CM साय ने कही ये बड़ी बात..

CGMSC News: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कहा की सीजीएमएससी स्वास्थ्य व्यवस्था मेें अहम भूमिका निभा रही है।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2025, 1:07 PM IST
CGMSC स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही है अहम भूमिका, CM साय ने ये बड़ी बात

CGMSC News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कहा की छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) की स्थापना वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुई थी। इस संस्था की भूमिका राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और आवश्यक दवाओं व उपकरणों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

CGMSC News: नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के की नियुक्ति

आज यह कॉरपोरेशन केवल आपूर्ति एजेंसी नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। साय राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक म्हस्के के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने म्हस्के को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने सीजीएमएससी सप्लाई चैन मैनेजमेंट एसओपी का विमोचन किया। साय ने कहा, दीपक म्हस्के पूर्व में केमिस्ट्री विषय के शिक्षक रहे हैं। यह अनुभव अब उनके नेतृत्व में सीजीएमएससी के कार्यों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बल देगा, जिससे प्रदेश की जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

योजनाओं की जानकारी की साझा

कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संबोधित कर सीजीएमएससी के कार्य, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर विधायक किरण देव, अमर अग्रवाल, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, रोहित साहू, इंद्र कुमार साव, महापौर मीनल चौबे सहित निगम मंडलों के अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सफल होंगे दीपक: डॉ. सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, जेनेरिक दवाइयां, सर्जिकल सामग्री, मेडिकल उपकरणों की समय से उपलब्धता और आधारभूत स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती के उद्देश्य के साथ वर्ष 2010 में इस कॉर्पोरेशन का गठन हुआ था। डॉ. सिंह ने कहा, दीपक म्हस्के जैसे योग्य, ईमानदार, दूरदर्शी और काबिल हाथों में इस कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई और वे अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सफल होंगे।

Updated on:
19 Apr 2025, 1:07 PM IST
Published on: