रायपुर

Chhattisgarh IAS Posting: IAS अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh IAS Posting: पुष्पा साहू को सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर और रीता यादव को उच्च शिक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2 min read
May 08, 2026
Transfer orders issued for 29 IAS officers in MP
IAS (photo source- Patrika)

Chhattisgarh IAS Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव करते हुए नई पदस्थापनाएं जारी की हैं। जारी आदेश के तहत शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

Chhattisgarh IAS Transfer: पुष्पा साहू को मिली माध्यमिक शिक्षा मंडल की जिम्मेदारी

वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल के पद पर नियुक्त किया गया है। बताया गया है कि 6 मई 2026 को जारी पूर्व आदेश में भी उन्हें इसी पद पर पदस्थ किया गया था। अब शासन ने उस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए आगामी आदेश तक उन्हें सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है।

रोक्तिमा यादव बनीं कोरिया जिले की नई कलेक्टर

वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी Roktima Yadav को Koriya जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इससे पहले 6 मई 2026 को जारी आदेश में उन्हें आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया था। अब शासन ने आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें कोरिया जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। वे आगामी आदेश तक इस पद पर कार्य करेंगी।

रीता यादव को उच्च शिक्षा आयुक्त का दायित्व

वर्ष 2019 बैच की आईएएस अधिकारी Rita Yadav को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें Rashtriya Uchchatar Shiksha Abhiyan (RUSA) के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

शिक्षा विभाग में प्रशासनिक बदलाव पर नजर

शासन के इस फैसले को शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों की नई नियुक्तियों के बाद अब विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chhattisgarh IAS Transfer: रायपुर नगर निगम को मिला नया आयुक्त

रायपुर नगर निगम में नए आयुक्त की नियुक्ति कर दी गई है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी संबित मिश्रा अब नगर निगम की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। प्रशासनिक हलकों में उनकी पहचान एक सक्रिय और तकनीक आधारित कार्यशैली वाले अधिकारी के रूप में मानी जाती है।

ओडिशा से ताल्लुक, यूपीएससी में हासिल की थी शानदार रैंक

संबित मिश्रा मूल रूप से भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में ऑल इंडिया 51वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जबकि पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से प्राप्त की।

Published on:
08 May 2026 06:24 pm