रायपुर

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 45 ट्रेनें रद्द! उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस का भी बदला रूट, देखें पूरी लिस्ट

SECR Train Alert: झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में विकास कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 45 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दुरंतो, हावड़ा और उत्कल एक्सप्रेस समेत प्रभावित गाड़ियों की पूरी लिस्ट यहाँ देखें।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 7:43 PM IST
CG Train Cancelled
27 नवंबर से 17 दिसंबर तक बदला रेल रूट (Photo Source- Patrika File Photo)

CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास (इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट) और नान-इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किया जाना तय किया गया है। यह विकास कार्य आगामी 27 नवंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। इस तकनीकी कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से संबंधित और इस मुख्य मार्ग से गुजरने वाली कई प्रमुख यात्री गाड़ियों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा और निर्माण कार्यों की अनिवार्यता को देखते हुए इस अवधि के दौरान विभिन्न रूटों की कुल 45 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द करने का बड़ा निर्णय लिया गया है, जिससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Railway Passenger Update: प्रमुख रूप से रद्द रहने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, अलग-अलग तारीखों में देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली 45 ट्रेनें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इनमें से कुछ प्रमुख गाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

  • टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110): यह ट्रेन 29 नवंबर तथा 01 दिसंबर से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
  • हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (12222): यह ट्रेन 26 नवंबर, 03 दिसंबर और 12 दिसंबर को नहीं चलेगी।
  • पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12221): यह गाड़ी 28 नवंबर, 05 दिसंबर और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113): यह ट्रेन 04, 05 और 07 से 15 दिसंबर तक बंद रहेगी।
  • बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18114): यह गाड़ी 05, 06 और 08 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
  • हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (12262): यह ट्रेन 07, 14, 15 और 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12261): यह गाड़ी 08, 15, 16 और 17 दिसंबर को नहीं चलाई जाएगी।
  • हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस (18641): यह ट्रेन 08 एवं 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस (18642): यह गाड़ी 09 एवं 11 दिसंबर को बंद रहेगी।
  • बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस (22843): यह ट्रेन 11 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
  • बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस (22844): यह गाड़ी 12 दिसंबर तक रद्द रहेगी।

इनके अलावा चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस, कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस, रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, और सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस सहित कुल 45 गाड़ियां इस ब्लॉक की अवधि में अलग-अलग तिथियों पर पूरी तरह प्रभावित रहेंगी।

परिवर्तित मार्ग (डाइवर्र्ड रूट) से चलने वाली गाड़ियां

लंबी दूरी की कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने के बजाय उनके रूट में बदलाव किया गया है, ताकि यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिल सके:

  • योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478): यह ट्रेन 28 नवंबर, 05 दिसंबर एवं 07 से 14 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग (वाया ईब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–अंगुल–कटक) के रास्ते चलाई जाएगी।
  • पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477): यह गाड़ी 06 दिसंबर से 15 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग (वाया कटक–अंगुल–संबलपुर सिटी–झारसुगुड़ा रोड–ईब) के रास्ते अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।

गंतव्य से पहले समाप्त और विलंब से रवाना होने वाली ट्रेनें

साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288/13287): आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 (28 नवंबर तथा 04 से 15 दिसंबर तक) केवल राउरकेला स्टेशन तक ही जाएगी और राउरकेला-दुर्ग के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 (29 नवंबर तथा 05 से 16 दिसंबर तक) राउरकेला स्टेशन से ही अपनी वापसी यात्रा शुरू करेगी।

आज़ाद हिंद एक्सप्रेस (12129): पुणे से 14 दिसंबर को छूटने वाली यह गाड़ी अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति आधिकारिक रेलवे ऐप या पूछताछ केंद्र के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Updated on:
23 Oct 2026, 7:43 PM IST
Published on: