रायपुर

स्मृति ईरानी का हमला, कहा- कांग्रेस के पास नहीं है सीएम का चेहरा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग देश को कई टुकड़ों में बांटने की आवाज उठाते हैं
less than 1 minute read
• •
Nov 13, 2018
CGNews
स्मृति ईरानी का हमला, कहा- कांग्रेस के पास नहीं है सीएम का चेहरा

रायगढ़/साल्हेओना . रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया में सोमवार को भाजपा की स्टार प्रचारक व केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनावी सभा में कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री का चेहरा न होने की बात कहते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

रामचंडी मंदिर के पीछे खेल मैदान में आयोजित आमसभा में उन्होंने केंद्रीय और राज्य की योजनाओं के बारे में बताया और लोगों को आगे दी जाने वाली योजनाओं को लागू करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यदि चौथी बार भाजपा की सरकार बनती है तो 60 साल से अधिक उम्र के मध्यम वर्गीय किसानों को एक हजार रुपए माह पेंशन के रूप में दिया जाएगा। इस दौरान उनका भाषण महिलाओं पर केंद्रित रहा।

गरीबी में पलने वाला ही समझ सकता है दर्द
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग देश को कई टुकड़ों में बांटने की आवाज उठाते हैं। राहुल गांधी उनके साथ सुर में सुर मिलाकर नारे लगाते हैं। उन्होंने कहा कि एक गरीब का दर्द वहीं समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो और महसूस किया हो। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी जिस संसदीय क्षेत्र में 10 सालों से सांसद हैं वहीं के लोग सबसे अधिक कुपोषित हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में रमन सरकार एक रुपए किलो में लोगों को 60 किलो चावल दे रही है।

Updated on:
13 Nov 2018 11:17 am
Published on:
13 Nov 2018 11:17 am