11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोटबंदी पर पीएम मोदी ने तोड़ी अपनी चुप्पी, जानिए आखिर क्या कहा

मोदी ने कहा कि नोटबंदी को लेकर मां-बेटे (सोनिया गांधी व राहुल गांधी) को और उनके सेवकों को तकलीफ हो रही है

3 min read
Google source verification
CGNews

नोटबंदी पर पीएम मोदी ने तोड़ी अपनी चुप्पी, जानिए आखिर क्या कहा

बिलासपुर. नोटबंदी पर रिजर्व बैंक की 99 फीसदी से ज्यादा नोट वापस बैंकों में जमा हो जाने की रिपोर्ट को लेकर हो रही आलोचनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिर अपनी चुप्पी तोड़ दी। मोदी ने इस मामले में कांग्रेस को अपने ही अंदाज में उलटा लपेट लिया।

मोदी ने कहा कि नोटबंदी को लेकर मां-बेटे (सोनिया गांधी व राहुल गांधी) को और उनके सेवकों को तकलीफ हो रही है। इसकी वजह से फर्जी कंपनियां पकड़ी गईं और अब रुपयों की हेराफेरी के मामले में मां-बेटे को जमानत पर घूमना पड़ रहा है। भीड़ की तालियों की गडगड़़ाहट के बीच मोदी व्यंग्यात्मक अंदाज में बोले जमानत पर चल रहे लोग हमसे ईमानदारी का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए बिलासपुर में सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हम जिस तेजी से विकास के काम कर रहे हैं उससे विरोधी सवाल उठा रहे हैं कि ये मोदी इतना पैसा कहा से ला रहा है।

नोटबंदी के अपने फैसले को सही ठहराते हुए मोदी ने कहा कि यह वही पैसा है जिससे देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने साइंस कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ी में अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के ‘जम्मो संगी जवरिहा औ महतारी बहिनी मन ला जय जोहार।’

साथ ही उन्होंने बूढ़ादेव और बिलासादाई का जयकारा लगाते हुए कहा कि फिर एक बार बिलासपुर की धरती पर आने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री ने कहा 1952 से लेकर आज तक अनेक चुनाव हुए। विपक्षी पार्टियों ने अपने परिवार और बिरादरी, तेरे-मेरे, गांव-शहर और अमीरी-गरीबी की खाई को सामने रखकर चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा ने केवल विकास को सामने रखकर चुनाव लड़ा। भाजपा ने एक मंत्र से राजनीति को दिशा बदली दी। यही वजह है कि विरोधियों को अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि वे आखिर भाजपा का मुकाबला कैसे करें। हिंदुस्तान का कोई भी गरीब अपनी संतान को गरीबी और अशिक्षा नहीं देना चाहता।

हमारे पास विकास का मजबूत इतिहास है। एक मापदंड है जिस पर चलकर हमने परिवर्तन हासिल किया। विरोधियों से पूछना चाहिए कि क्यों उनके 40-50 साल राज करने के बाद भी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की ख्याति बीमारू राज्य की बनी रही, क्यों ये दुर्दशा की। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर तंज कसते हुए कहा कि माओवाद उन्हीं की देन है जबकि भाजपा का संकल्प-पत्र प्रदेश को माओवाद मुक्त बनाने का विश्वास दिलाता है।

मंच पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धरमलाल कौशिक, बिलासपुर के प्रत्याशी मंत्री अमर अग्रवाल, मुंगेली के प्रत्याशी मंत्री पुन्नूलाल मोहले समेत बिलासपुर और मुंगेली जिले की विधानसभा सीटों के प्रत्याशी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने सभी प्रत्याशियों का परिचय कराया। प्रधानमंत्री के एक-एक करके नाम पुकारने पर प्रत्याशी हाथों में कमल के फूल के कटआउट लिये लाइन में आकर खड़े हो गए।

अब हो रहा विकास
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने खनिज निधि का गठन किया है। पहले की सरकार में काला सोना चला जाता था। यहां के लोगों को कुछ नहीं मिलता था। जो मिलता था वो बड़े लोगों की झोली में चला जाता था। अब 3000 करोड़ रुपए इस फंड में आ रहे हैं, उसी से विकास हो रहा है।

कांग्रेस की तीसरी पीढ़ी के पीएम का जुमला याद दिलाया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा विपक्ष हैरान है कि चारों तरफ गरीबों के हित और विकास के काम हो रहे हैं। विरोधी दलों के नेता चकित हैं कि मोदी इतना पैसा लाते कहां से हैं। उन्होंने कहा कि ये पैसा मोदी का नहीं, आपका है। कांग्रेस में एक परिवार की तीसरी पीढ़ी के प्रधानमंत्री कहते थे कि वे दिल्ली से 1 रुपए भेजते हैं तो यहां 15 पैसा पहुंचता है। बाकी का 85 पैसा कौन सा पंजा अपने बिस्तर के नीचे और बोरियों में भरकर रखता था। उन्होंने कहा कि यह वही पैसा है, जो नोटबंदी के बाद बाहर आया है और उससे विकास कार्य हो रहा है।