रायपुर

अटक गई लोगों की सांसे जब रेलवे ट्रैक पर युवक को देखा इस हालत में, फैली सनसनी

हावड़ा मुंबई रेल लाइन पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2017, 4:26 PM IST
Suicide

रायपुर . हावड़ा मुंबई रेल लाइन पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए थे। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा। सरस्वती नगर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दिया है।

बिलासपुर का रहने वाला था युवक
राजधानी के सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन के पास उस वक्त लोगों की सांसे अटक गई जब एक अज्ञात युवक लाश रेलवे ट्रैक पर लावारिश हालत में देखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पतासाजी की। जिसके बाद पता चला कि मृतक बिलासपुर का रहने वाला है। वह बिलासपुर से लोकल टिकट कटाकर रायपुर पहुंचा था।

फैली सनसनी
संदिग्ध परिस्थितियों में हावड़ा मुम्बई रेल लाइन पर अज्ञात युवक की लाश की मिलने की खबर फैलते ही लोगों में सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर दो टुकड़ों में बट गया था। सरस्वती नगर पुलिस के प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा सुसाइड कर लेने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

Published on: