1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: भिलाई मर्डर मिस्ट्री, कुलदीप के खून से रंगे अपनों के हाथ, हत्या के राज से उठा पर्दा

अपने का हाथ ही कुलदीप की खून से रंगा हुआ है। कुलदीप उस पर सबसे ज्यादा भरोसा करती थी पर बदले में उसे मौत की नींद मिल गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 23 Oct 2017, 1:48 PM IST

crime

भिलाई. शिवा कोचिंग की मैनेजर कुलदीप कौर की मर्डर मिस्ट्री से चंद घंटों बाद ही पर्दा उठने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी अपने का हाथ ही कुलदीप की खून से रंगा हुआ है। कुलदीप उस पर सबसे ज्यादा भरोसा करती थी पर बदले में उसे मौत की नींद मिल गई।

Read more : भिलाई मर्डर मिस्ट्री, जहां कुलदीप का मोबाइल मिला वहां के 1300 नंबरों की जांच, पुलिस को करीबियों पर शक..

कोचिंग सेंटर से जुड़े हत्या के तार
हत्यारे का तार कुलदीप के कोचिंग सेंटर से जुड़ा हुआ है। रातों रात हुए इस हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में भिलाई पुलिस को भी बहुत पापड़ बेलने पड़े हैं। दस दिन बाद कुलदीप की कार मिलने के साथ ही हत्या के रहस्य की गुत्थी सुलझ गई है।

ब्यूटी पॉर्लर जाने निकली थी कुलदीप
14 अक्टूबर को दोपहर बाद करीब 3.30 बजे कुलदीप कार में न्यू सिविक सेंटर स्थित अपने कोचिंग सेंटर से ब्यूटी पॉर्लर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह गायब हो गई। उसी दिन शाम को करीब 6 बजे उसका मोबाइल जेवरा सिरसा में बीच सड़क पर मिला था।

Read more : भिलाई मर्डर मिस्ट्री: कोचिंग सेंटर की मैनेजर की हत्या का रहस्य खोलेगा मोबाइल..

दसवें दिन मिली कार
अगले दिन 15 अक्टूबर की सुबह 8 बजे उसकी लाश उतई और नेवई थना के सीमा क्षेत्र में नहर के किनारे मिली। कुलदीप की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के दसवें दिन बाद पुलिस को कुलदीप की कार मिली है।

हत्यारे तक पहुंची पुलिस, कुछ देर में करेंगे खुलासा
कुलदीप के गायब होने और उसका मोबाइल मिलने की अवधि के दौरान का मोबाइल टॉवर डंप रिकॉर्ड किया गया। पहले जेवरा सिरसा जहां मोबाइल मिला, क्षेत्र के रिकॉर्ड खंगाले गए। इसके बाद उतई जहां कुलदीप की लाश मिली, टीडीआर किया गया।

Read more: Breaking : चुनरी से गला घोटकर शिवा पब्लिक स्कूल की मैनेजर की हत्या, लाश नहर किनारे फेंका..

टॉवर डंप रिकॉर्ड की कड़ी जोड़ते हुए हत्यारे तक पहुंची पुलिस
टॉवर पुलिस को पूरी उम्मीद थी कि वे टॉवर डंप रिकॉर्ड के जरिए कड़ी जोड़ते हुए हत्यारे तक पहुंच ही जाएंगे। पुलिस का यह अनुमान सही होते जा रहा है। कार अंबिकापुर में एक युवक के घर में मिली है।

हालांकि पुलिस ने अभी युवक के नाम का खुलासा नहीं किया है। वह अंबिकापुर का रहने वाला है और यहां भिलाई में रहता था। कुलदीप के घर आना-जाना था। भिलाई पुलिस ने दावा किया है जल्द ही वे इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा देंगे। इसके साथ ही हाईप्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा होगा।