1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : चुनरी से गला घोटकर शिवा पब्लिक स्कूल की मैनेजर की हत्या, लाश नहर किनारे फेंका

महिला की लाश को देखकर उतई पुलिस चुनरी से गला घोंटकर हत्या की आशंका जता रही है। महिला एक पैर में सैंडल पहने हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 15 Oct 2017, 11:13 AM IST

crime

भिलाई. भिलाई से सटे उतई थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की लावारिस लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृत महिला 14 अक्टूबर की शाम ४ बजे अपनी कार से बाहर निकली थी। जिसके बाद वह घर नहीं आई। पुलिस ने मृत महिला की पहचान शिवा पब्लिक स्कूल और कोचिंग की मैनेजर कुलदीप कौर के रूप में की है।

नहर किनारे मिली लाश
उतई थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की लावारिस लाश उतई कस्बे के बाहर नहर किनारे मिला है। सुबह सैर के लिए निकले लोगों ने लाश देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। लाश देखकर लग रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है। बाद में बॉडी को यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

दारू भट्ठी के सामने मिला मोबाइल
शिवा पब्लिक स्कूल और कोचिंग की मैनेजर का मोबाइल फोन जेवरा सिरसा शराब भट्ठी के पास से मिला है। मोबाइल, भट्ठी के सामने रोड पर पड़ा हुआ मिला है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। महिला की लाश को देखकर उतई पुलिस चुनरी से गला घोंटकर हत्या की आशंका जता रही है। महिला एक पैर में सैंडल पहने हुई है। दूसरा पैर खाली है। पंचनामा करने के बाद पुलिस ने लाश को माच्र्युरी भेज दिया है।

घर से कार चलाकर खुद निकली
मृत महिला ५४ वर्षीय, कुलदीप कौर शनिवार की शाम ४ बजे खुद कार लेकर घर से निकली थी। महिला को जानने वाले लोगों ने बताया कि उसे आखिरी बार सिविक सेंटर के पास देखा गया था। कार होंडा सिटी ०७ बीएच ९००३ जिसे महिला स्वयं चला रही थी फिलहाल वह गायब है। पुलिस कार की तलाश में जुटी हुई है। लाश के आसपास कार का कहीं कोई नामोनिशान नहीं है। ऐसे में महिला की संदिग्ध हत्या के तार कई बड़े मामलों से जुड़े होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।