1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई मर्डर मिस्ट्री: कोचिंग सेंटर की मैनेजर की हत्या का रहस्य खोलेगा मोबाइल

शिवा एजुकेशन सोसायटी के कोचिंग संस्थान की मैनेजर कुलदीप कौर की रहस्यमयी ढंग से हत्या कर दी गई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 16 Oct 2017, 10:03 AM IST

Bhilai Murder Mystery

भिलाई. शिवा एजुकेशन सोसायटी के कोचिंग संस्थान की मैनेजर कुलदीप कौर की रहस्यमयी ढंग से हत्या कर दी गई। वह शनिवार को दोपहर बाद 3.40 बजे भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कोचिंग संस्थान से कार से निकलने के बाद से लापता थी। कोचिंग से निकलने के तीन घंटे बाद उनका मोबाइल सड़क पर पड़ा मिला। गुमशुदगी के करीब 16 घंटे बाद रविवार सुबह कुलदीप की लाश बरामद हुई। मोबाइल मिलने वाली जगह से करीब 20 किलोमीटर दूर उतई थाना क्षेत्र के नाले के पास लाश मिली। फिलहाल पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

नामी परिवार और संस्था से
कुलदीप कौर रूआबांधा स्थित अपने घर से शनिवार को कोचिंग गई थी। उसके पहले उसने पति जसविंदर के साथ खाना खाया था। पति बीएसपी में लैब टेक्निशियन और ट्रेड यूनियन लीडर है। कुलदीप का देवर भाजपा का नेता है।

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुर्ई है। कुलदीप को गला घोंटकर मारा गया। गले के निशान देखकर माना जा रहा है कि कुलदीप का उसी की चुनरी से गला घोंटा गया।

हत्यारों का इरादा क्या था

सख्त मिजाज औरत : कुलदीप सख्त मिजाज औरत थी। खासतौर पर अनुशासन और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर वह संजीदा रहती थी। छेड़छाड़ या ऐसी कोई शिकायत आने पर वह लड़कों को पीटने या उनको अपमानित करने में पीछे नहीं रहती थी।

लूट के लिए वारदात : पुलिस कार के गायब होने से लूट की वारदात को अंजाम देने हत्या करने की संभावना जता रही है। हालांकि लूट के लिए हत्या की गई तो कार के साथ बदमाश उसके शरीर से जेवर भी ले जाते।

पुरानी रंजिश तो नहीं : पुलिस के शक के दायरे में परिवार या कुलदीप से आपसी मनमुटाव या पुरानी रंजिश रखने वाले भी हैं। पुलिस इस तरह की कोई वजह होने की दिशा में भी जांच कर रही है।

कार में कौन था कुलदीप के साथ
पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि कुलदीप की कार में और कौन सवार था। कुलदीप जूडो-कराते जानती थी। एक व्यक्ति उसे काबू नहीं कर सकता था। कुलदीप का गला भी कार में ही पीछे से चुनरी खींचकर घोंंटा गया होगा।

कहां गई कुलदीप की कार
कोचिंग से कार चलाकर वह खुद गई थी। उसे आखिरी बार सिविक सेंटर के पास देखा गया था। होंडा सिटी कार सीजी 7 बीएच 9003 फिलहाल गायब है। पुलिस को उसके बारे में कुछ भी मालूम नहीं चला।

संदेह के दायरे से निकली अनसुलझी बातें
- ब्यूटी पार्लर नहीं पहुंची तो बीच में कहां, किसके साथ चली गई।
- पुलिस का अनुमान है कि हत्या में दो से अधिक लोग शामिल हैं।
- कार हत्या की वजह से ध्यान भटकाने के लिए गायब की गई है।
- हत्या कहीं और की गई और फिर लाश लाकर उतई में फेंकी गई।

कोचिंग से निकलने और लाश मिलने के बीच की यह है पूरी कहानी

शनिवार - 3.40 बजे ब्यूटी पार्लर जाने कोचिंग से निकली
कुलदीप कौर अपनी कोचिंग संस्थान से ब्यूटी पार्लर जाने का कहकर निकलीं। वह कोचिंग से अकेली कार में सवार होकर निकली थीं।

शनिवार - शाम 7.45 बजे बेटी ने लगाया फोन
कुलदीप की बेटी आशी ने शाम को उसके मोबाइल पर कॉल किया। मोबाइल जेवरा सिरसा चौकी में पुलिसकर्मी ने उठाया। उसने पूछताछ में बताया कि करीब एक घंटे पहले किसी अश्विन नाम के युवक को शराब भट्टी के पास यह मोबाइल सड़क पर लावारिस पड़ा मिला था। उसने चौकी में जमा कराया है।

शनिवार - रात 8 बजे पति निकला तलाश करने
बेटी ने पुलिसकर्मी की बात सुनकर तत्काल पिता जसविंदर कौर को सूचना दी। वह बीएसपी के रिसर्च एंड कंट्रोल लैब में था। वहां से जसविंदर आठ बजे घर के लिए निकला। इस बीच उसने कोचिंग के कर्मचारी को जेवरा सिरसा चौकी से मोबाइल लाने भेजा। इसके बाद वह कुलदीप को खोजने निकला।

शनिवार - रात 9 बजे गुमशुदगी कराई दर्ज
करीब एक घंटे खोजबीन के बाद जब कुलदीप का कुछ पता नहीं चला, तब उसके पति जसविंदर ने भिलाईनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने अपने ग्रुप में कुलदीप का फोटो पोस्ट करके सूचना मंगाना शुरू किया। साथ ही पति जसविंदर ने अपने स्तर पर उसको ढूंढने निकला।

रविवार - सुबह 8 बजे नाले के पास मिली लाश
रविवार सुबह घूमने निकले सीआईएसएफ के जवान को उतई थाना क्षेत्र में नाले के पास एक महिला की लाश दिखाई दी। उसने थाने में सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। इस बीच गुमशुदा कुलदीप की पुलिस के पास मौजूद तस्वीर से उसका मिलान होने पर हत्या का खुलासा हुआ।

पुलिस क्या सोच रही, आप भी जानिए...
उतई थाना प्रभारी सोनूराम पठारे ने बताया कि महिला की लावारिस लाश उतई कस्बे के बाहर नहर किनारे पड़ी है। महिला एक पैर में सैंडल थी और दूसरे की सैंडल शरीर के नीचे दबी हुई थी। इसलिए लाश उतई में लाकर फेंकने की आशंका जताई जा रही है।