रायपुर

गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने ब्वॉयफ्रेंड ने किया ये काम, पढ़कर आप भी हो जाएंगे शॉक

छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए चोर बन गया।

2 min read
Oct 06, 2017
गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने ब्वॉयफ्रेंड ने किया ये काम, पढ़कर आप भी हो जाएंगे शॉक

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए चोर बन गया। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे और ब्रांडेड सामान देना चाहता था। साथ ही उसे घुमाने-फिराने बाहर ले जाना चाहता था, जिसे पूरा करने के लिए आरोपी अपने मालिक की दुकान में लाखों रुपए की चोरी की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद बाल न्यायालय में पेश कर दिया। उसके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें

मायके जाने की जिद पर कर रही थी पत्नी, फिर जो रास्ते में हुआ चौंक गई पुलिस

मामले का खुलासा करते हुए क्राइम टीआई संजय सिंह ने बताया कि पंडरी कपड़ा मार्केट के बरलोटा इंटरप्राइजेस में गुरुवार-शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। और पीछे के रास्ते से दुकान में प्रवेश करके 9 लाख रुपए लेकर निकल गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल के फिंगरप्रिंट लिए गए। इसके बाद दुकान में काम करने वाले नौकरों से अलग-अलग पूछताछ की गई। इसमें एक अपचारी बालक ने चोरी करना स्वीकार किया। उसे पुलिस ने बाल न्यायालय में पेश किया। उसके पास से पुलिस ने चोरी की रकम बरामद कर ली है।

बताया जाता है कि नाबालिग अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने और घुमाने-फिराने बाहर ले जाना चाहता था। इसके लिए पैसा चाहिए था। वह बरलोटा इंटरप्राइजेस में ही काम करता था। उस दौरान उसे दुकान में रोज की राशि रखने की जानकारी थी। चोरी करने के लिए वह पाइप के सहारे दुकान के ऊपर चढ़ गया। इसके बाद पीछे से ईंट हटाकर दुकान के भीतर घुस गया। इसके बाद गल्ले से पूरी राशि निकालकर ले भागा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और पूछताछ के बाद उसे पकड़ा। अपचारी बालक वहां काम करता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं आ रहा था।

ये भी पढ़ें

PAK राष्ट्रपति का देशवासियों से आग्रह:- ‘वैलेंटाइन डे मत मनाइए’

Published on:
06 Oct 2017 08:58 pm
Also Read
View All