8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मायके जाने की जिद पर कर रही थी पत्नी, फिर जो रास्ते में हुआ चौंक गई पुलिस

नागौद के पोड़ी गांव की घटना, चार दिन बाद कुएं में मिला शव, कुएं की मुंडेर पर रखा था मोबाइल

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Oct 06, 2017

Women suicides in satna madhya pradesh

Women suicides in satna madhya pradesh

सतना। दुधमुंही बेटी का मुंडन कराकर मैहर से गांव लौटते वक्त पत्नी ने मायके जाने की जिद की। पति चाहता था कि पहले घर चला जाए इसके बाद कुछ सोचेंगे। दोनों के बीच तालमेल बिगड़ा और गांव के रास्ते में ही झगड़ा हो गया। रुठी पत्नी राह में रुकी रही और पति बेटी को लेकर घर चला गया। कुछ घंटों बाद भी जब पत्नी नहीं लौटी तो वह परेशान हो गया। ससुराल से जबाव मिला कि वहां नहीं पहुंची। आस पास तलाश लेकिन कोई सुराग न मिला।

चार दिन बाद जब गांव के पास ही बगीचे के कुएं में एक महिला का शव मिलने पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि जिसकी तलाश में युवक परेशान है शव उसी महिला का है। मामला गंभीर नजर आया तो फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ सीन ऑफ क्राइम यूनिट के सदस्यों को जांच के लिए बुलाया गया।

मुंडेर पर फोड़ी चूडि़यां
पत्नी के न मिलने पर गुरुवार की सुबह की राम नारायण नागौद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा था। इस बीच कुएं से शव मिलने की खबर आई तो पुलिस उसे अपने साथ घटनास्थल लेकर गई। जहां शव देख उसने पत्नी पूजा के रूप में पहचान कर ली। कुएं की मुंडेर पर फूटी हुई चूडि़यां, चप्पल और मोबाइल फोन रखे मिले हैं। इनसे फिंगर प्रिंट लिफ्ट करते हुए कुछ सबूत जुटाए गए ताकि जांच में आसानी हो। टीआई सिंह का कहना है कि मृतका के पति के बयान की पुष्टि की जा रही है। शव करीब चार दिन पुराना हो चुका है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है इसलिए बारीकी से जांच की जा रही है।

मैहर में रुके रहे
टीआई थाना नागौद अशोक सिंह ने बताया कि २९ सिंतबर को पतौरा गढ़ी निवासी रामनारायण चौधरी अपनी पत्नी पूजा और ढाई साल की बेटी के साथ मैहर दर्शन करने गया था। दर्शन करने के साथ वहीं बेटी का मुण्डन कराया और पति पत्नी उस दिन मैहर में ही रुके रहे। ३० सिंतबर की सुबह करीब साढ़े ९ बजे बस से अटरा गांव के पास उतर कर दम्पति पोड़ी के रास्ते जा रहा था। तभी पूजा ने मायके जाने की जिद की। इस बात पर दोनों का झगड़ा हो गया और राम नारायण पत्नी को बीच रास्ते में छोड़ बेटी को लेकर घर चला गया।