26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाह-री-पुलिस: थाना क्षेत्र में चल रहा था बवाल, ये TI साहब घूमने चले गए दूसरे शहर

एसपी ने किया निलंबित, १५ के खिलाफ एफआईआर, ४ हिरासत में, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 4 Oct 2017, 11:37 AM IST

two sides Violence between in tha Ramnagar town

two sides Violence between in tha Ramnagar town

सतना। रामनगर कस्बे में दो पक्षों के बीच डीजे बजाने की बात पर जब झगड़ा बढ़ा तो बवाल हो गया। दोनों ओर से पत्थर चले और इस बीच तोडफ़ोड़ करते हुए जमकर उपद्रव किया गया। इस दौरान टीआई राजेश पटेल बिना अधिकारियों को सूचना दिए रीवा में तफरी काट रहे थे। बवाल की खबर जब जिला मुख्यालय पहुंची तो एसपी राजेश हिंगणकर ने टीआई से जवाब तलब किया।

जब उन्हें पता चला कि इतनी गंभीर घटना के वक्त बिना सूचना के टीआई रीवा चले गए तो नाराज एसपी ने टीआई को निलंबित कर दिया। उधर मैहर से एसडीओपी अरविंद तिवारी को रामनगर भेजते हुए माहौल काबू करने की कोशिश की गई। देर शाम तक उपद्रव करने वाले चार व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी रही।

कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया

सूत्रों के मुताबिक, रामनगर के रीवा रोड पर संचालित निजी कम्प्यूटर कॉलेज के संचालक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसकी पूर्व से सूचना पुलिस को भी दी गई थी। इस दौरान जब मुहर्रम का जुलूस निकला, तो समाज विशेष के लोगों ने शैक्षणिक संस्थान में चल रहे स्पीकर को बंद कराने के लिए पुलिस को सूचना दी। माहौल को देख पुलिस ने आवाज कम करा दी। लेकिन इसके बाद भी स्पीकर का कनेक्शन कट करते हुए कार्यक्रम में बाधा पहुंचाई और कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इस बीच दोनों पक्षों की सीधी भिड़ंत हुई और पथराव शुरू हो गया।

कुछ न कर सकी पुलिस
थाना में मौजूद पुलिस एक ओर शांति व्यवस्था कायम करने में जुटी थी तो दूसरी ओर हुए इस पथराव का माहौल सुधारना बड़ी चुनौती थी। टीआई के न रहने पर थाना में मौजूद पुलिस अधिकारी भी निर्णय नहीं ले पा रहे थे कि आखिर करना क्या है? रामनगर में हुई इस घटना की खबर एसपी तक पहुंची तो उन्होंने टीआई की लापरवाही पर फटकार लगाते हुए निलंबित कर दिया और एसडीओपी मैहर अरविंद तिवारी को रवाना किया।

जयशूर को मिली कमान
एसडीओपी तिवारी मंगलवार की रात तक रामनगर में रुके रहे। इस बीच उन्होंने जाहिद, अनास खान, आदिल और इसरार नाम के चार युवकों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ करते हुए इनके बाकी साथियों की तलाश में दबिश दी जाती रही। एसडीओपी ने बताया कि आशीष द्विवेदी निवासी गोरहाई की रिपोर्ट पर १५ व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा ४२७, २९४, १४७ के तहत अपराध कायम किया गया है। इधर एसपी हिंगणकर ने रामनगर थाना की कमान उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह जयशूर को सौंपी है। मंगलवार की राम एसआई जयशूर ने नई जिम्मेदारी संभाल ली है।