रायपुर

रहस्यमयी तरीके से जम्मू से गायब हुआ जवान, सेना के खुफिया विभाग में है पदस्थ

छत्तीसगढ़ पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेना के खुफिया विभाग में पदस्थ जवान रहस्यमयी तरीके से जम्मू से गायब हो गया।

2 min read
Jun 29, 2018
OMG ! लगातार गवां रहे है ये बेजुबान अपनी जान, अब तक हो चूकी है इन जानवरों की मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस जम्मू से गायब हुए सेना के खुफिया विभाग में पदस्थ जवान राकेश पटेल की तलाश में जुट गई है। वह कांकेर के भावगीर स्थित ग्राम नवागांव का रहने वाला है। 10 दिन पहले वह रहस्यमयी तरीके से जम्मू से गायब हो गया। इसके बाद से उसकी पतासाजी की जा रही है।

जवान के परिवारवालों और कांकेर पुलिस को इसकी सूचना भेजी गई है। बताया जाता है कि वह सैलून जाने के लिए 17 जून को निकला था। इसके बाद वह लौटा ही नहीं। सेना से मिले इनपुट के आधार पर राज्य पुलिस कांकेर और जगदलपुर सहित अन्य संभावित स्थानों में उसकी पतासाजी करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें

अमीर बनने मजदूर ने निकाला ये शॉर्टकट, ऐसे चला दिए लाखों के जाली नोट मार्केट में

फुटेज की जांच
जगदलपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी हुई है। साथ ही उसके बैंक खातों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। बताया जाता है कि पिछले दिनों उसके खाते से 20 हजार रुपए जगदलपुर स्थित एटीएम से निकाले गए हैं। लेकिन, इसकी जानकारी तक परिवारवालों को नहीं है। 16 जून को उसने परिवारवालों से मोबाइल फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद से मोबाइल फोन बंद बता रहा है।

लोकेशन की जांच
राज्य पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गायब हुए जवान के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। हालांकि 17 जून तक उसका लोकेशन जम्मू बता रहा था। उसके बाद से मोबाइल फोन बंद बता रहा है। गौरतलब है कि चार साल पहले राकेश सेना में भर्ती हुआ था।

जवान की तलाश
कांकेर एसपी के.एल. धु्रव ने कहा कि सेना से मिली जानकारी के आधार पर जम्मू से गायब हुए जवान की पतासाजी की जा रही है। साथ ही उसके परिवारवालों और अन्य लोगों के साथ पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

बीच सड़क पर ऐसे ही छोड़ दिया रेत और गिट्टी, फिसलकर पुलिस जवान की हुई दर्दनाक मौत
Updated on:
29 Jun 2018 03:03 pm
Published on:
29 Jun 2018 02:55 pm
Also Read
View All