रायपुर

दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना, मासूम के प्राइवेट पार्ट में दर्द के बाद हुई ब्लीडिंग तब पता चला कि…

देश में मासूमों से दुष्कर्म की घटनाओं में दिन-प्र‌ति‌दिन इजाफा ‌हो रहा है। ऐसी ही एक ‌दिल दहला देने वाली घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव इलाके की है, जहां एक 7 साल की मासूम बच्ची दुष्कर्म का ‌शिकार हुई है।

2 min read
Sep 27, 2018

रायपुर. देश में मासूमों से दुष्कर्म की घटनाओं में दिन-प्र‌ति‌दिन इजाफा ‌हो रहा है। ऐसी ही एक ‌दिल दहला देने वाली घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव इलाके की है, जहां एक 7 साल की मासूम बच्ची दुष्कर्म का ‌शिकार हुई है। मासूम बच्ची के साथ जो हुआ वह आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

हैरानी की बात यह है कि दुष्कर्म का पता तब चला जब बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई और प्राइवेट पार्ट दर्द होने लगा। ब्लीडिंग होने पर परिजन घबरा गए और बच्ची को अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां जांच में दुष्कर्म का खुलासा हुआ।

ये भी पढ़ें

रेप पीड़िताओं का आरोप, 10 महीने से फरार बलात्कारी बाबा सच्चिदानंद और कोतवाल के बीच होती है बातचीत, मिल रहा संरक्षण

दरअसल, राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र के सुकुलदैहान का है, जहां एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया। दरिंदे ने मासूम बच्ची के साथ इस कदर हैवानियत की कि उसकी तबीयत बिगड़ी गई और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने लगा। पहले तो परिजनों से इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन ब्लीडिंग हुई तो इसे देख मां घबरा गई और मासूम बच्ची से दुष्कर्म की आशंका पर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि के लिए परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती होने के दो दिन बाद बच्ची का मेडिकल जांच कराया गया। जांच रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म का खुलासा हुआ। इस खबर से मासूम के मां-बांप के पैरों तले जमीन खिसक गई।

जांच रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 376, 4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है। दुष्कर्म की इस घटना का राजनीतिक दलों ने विरोध किया है। जोगी कांग्रेस ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

स्टूडेंट ने प्रिंसिपल का नाम लिख Whatsapp पर भेजा सुसाइड नोट फिर उठा लिया ये खौफनाक कदम
Updated on:
27 Sept 2018 08:09 pm
Published on:
27 Sept 2018 08:05 pm
Also Read
View All