17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टूडेंट ने प्रिंसिपल का नाम लिख Whatsapp पर भेजा सुसाइड नोट फिर उठा लिया ये खौफनाक कदम

कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत भाटापारा महाविद्यालय में बीएससी थर्ड सेमेस्टर के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

2 min read
Google source verification
latest crime news

जानिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कैसे बिताई जेल में रात

रायपुर. कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत भाटापारा महाविद्यालय में बीएससी थर्ड सेमेस्टर के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या करने की कोशिश की। स्टूडेंट की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज जारी है। उधर, स्टूडेंट के आत्महत्या की खबर कॉलेज में फैलते ही हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार स्टूडेंट का सोशल मीडिया वॉट्सएप में एक सुसाइड नोट मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा डिग्री कॉलेज में तीसरे सेमेस्टर के एक स्टूडेंट कौशल यादव ने खुदकुशी करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उसने जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। खबरों के अनुसार कॉलेज के प्रिंसिपल ने कौशल के साथ किसी बात को लेकर बदसलूकी की और मारपीट की।

जब जिगरी दोस्त ने कहा तुम्हे गर्लफ्रेंड से मिलाता हूं तो दूसरे को लगा झटका बोला ये तो...

बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल के इस रवैए से कौशल बेहद नाराज था। जिसकी वजह से कौशल ने जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। यह कॉलेज कैम्पस में आग की फैल गई। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान था।

आत्महत्या की कोशिश के बाद कौशल को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में रेफर कर दिया। खबरों के अनुसार आत्महत्या की कोशिश से पहले कौशल ने एक सुसाइड नोट पोस्ट किया है। बताया यह भी जा रहा है कि सुसाइड नोट में प्रिंसिपल के नाम का जिक्र है।

नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर के जवाब से पिता को लगा झटका, बेटी ने कहा - आप उसे जानते हैं...

इधर, कौशल के आत्महत्या की कोशिश की खबर रायपुर तक पहुंच गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी छात्र संघ ने इस घटना को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए प्रिंसिपल को निलंबित करने और सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस घटना की जांच के लिए तत्काल पांच सदस्यीय टीम गठित की। जांच टीम घटनास्थल भाटापारा के लिए रवाना हो गई है और जल्द ही रिपोर्ट पेश करेगी।