
जब जिगरी दोस्त ने कहा तुम्हे गर्लफ्रेंड से मिलाता हूं तो दूसरे को लगा झटका बोला ये तो...
रायपुर . छत्तीसगढ़ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना में दो जिगरी दोस्तों को अलग करने की वजह एक युवती है। दरअसल, दो दोस्तों को एक ही युवती से प्यार हो गया था। दोनों अलग-अलग समय में उस युवती से घंटों बातें करते थे। अचानक एक दिन इस बात का खुलासा हो गया इससे युवक ने गुस्से में आकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया । ये सारी वारदात सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बात आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
यह मामला राजधानी रायपुर के बीरगांव की है। दो दिन पहले दानेश्वर साहू उर्फ गोलू (25) की आधी रात को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश गली में खून से लथपथ पड़ा मिला था। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब दुकान के आसपास की कुछ महिलाएं रात में उठीं। गली में मृतक का शव देखकर हडक़ंप मच गया।इसके के बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सुचना दी।
सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।घटना स्थल के आसपास जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें कुछ लोग इस युवक को दौड़ाते हुए दिखे हैं। युवकों ने मृतक को पीछे से चाकू मारा और भाग निकले।
आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की तो पता चला की घटना वाली रात मृतक कुछ युवकों के साथ था। उनसे गहनता से पूछताछ की गई, तो पता चला कि मृतक आखिरी बार अपने दोस्त मुकेश साहू के साथ था। मुकेश से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने हत्या करना स्वीकार किया।
पुलिस के मुताबिक दानेश्वर और मुकेश दोनों गहरे दोस्त हैं। मुकेश भी दानेश्वर के साथ उसके घर में ही रहता था। दोनों का एक ही युवती से प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी दानेश्वर को नहीं दी थी। दोनों अलग-अलग समय में युवती से मोबाइल में देर रात तक बातचीत करते थे।
घटना वाली रात मुकेश उस युवती से मोबाइल में बातचीत कर रहा था। इसकी जानकारी दानेश्वर को हो गई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। फिर मुकेश ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना स्थल पर दानेश्वर का मोबाइल बरामद हुआ। इसमें दानेश्वर के भी उस युवती से लंबी बातें करने का पता चला।
Published on:
26 Sept 2018 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
