
पति बोला- शादी के बाद भी क्यों करती हो बॉयफ्रेंड से बात, नाराज बीवी ने आशिक के साथ बनाया ये मास्टर प्लान और....
रायपुर. छत्तीसगढ़ में ऐसा दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है जिसमे एक पति ने कभी नहीं सोचा होगा की उसकी पत्नी पीठ पीछे उसके खिलाफ ऐसी साजिश रचेगी। दरअसल, पत्नी अपने बॉयफ्रेंड से चाहकर भी नहीं मिल पाती थी।दोनों के बीच कई सालों से प्रेम संबंध था। इसलिए दोनों ने मिलकर पति को ही रास्ते से हटाने का ही प्लान बना कर मौत की नींद सुला दिया।
यह मामला जांजगीर चांपा जिले के बाराद्वार का है। एसबीआई में पदस्थ कैशियर रामकिशोर डोमर वार्ड नंबर छह में किराए के मकान में रहता था। उसकी शादी वार्ड नंबर नौ बाराद्वार की रहने वाली साक्षी उर्फ चांदनी डोमर से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। शनिवार की शाम दोनों गणेश विसर्जन देखने की बात कर रहे थे तब रामकिशोर का कहना था कि वह थका हुआ है। इसलिए नहीं जा सकता। इस कारण रामकिशोर की पत्नी अपनी बेटी को लेकर अकेले गणेश विसर्जन देखने चली गई।
रात को तकरीबन 11 बजे रामकिशोर का शव सोफे में पड़ा मिला। उसके गले में धारदार हथियार से वार किया गया था। घटना को लेकर नगर में सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू की। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पहले से ही शंका हो गई कि कैशियर की पत्नी का इस हत्याकांड मेें है। पुलिस ने पहले उसकी पत्नी से पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछने पत्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया ।
पुलिस ने बताया चांदनी उर्फ साक्षी का कुलदीप से कई सालों से अवैध संबंध है। रामकिशोर डोमर ने कुलदीप को कुछ दिन पहले उधार में रकम भी दिया था। उधार की रकम को चुकता करने में कुलदीप हीलाहवाला कर रहा था। रकम को लेकर दंपती में आए दिन विवाद भी होता था। विवाद के कारण रामकिशोर ने कुलदीप के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद भी कुलदीप का रामकिशोर के घर आना-जाना था। इसके अलावा चांदनी की कुलदीप के साथ दोस्ती बरकरार थी। दोनों वाट्सअप पर चैटिंग भी करते थे। दोनों एक दूसरे के बगैर रह नहीं पाते थे। इसलिए दोनों ने मिलकर हत्या का प्लान बनाया।
पुलिस ने बताया कि रामकिशोर शनिवार की रात शराब पीकर घर आया था। चांदनी गणेश विसर्जन देखने के बहाने नगर में निकली और तयशुदा प्लानिंग के अनुसार कुलदीप को अपने घर बुला ली। कुलदीप घर पहुंचा। इससे पहले चांदनी घर पहुंच चुकी थी। इस दौरान रामकिशोर सोफे में बैठकर टीवी देख रहा था। इसी दौरान कुलदीप घर पहुंचा और सीधे किचन में रखा चाकू लिया और रामकिशोर का गला रेत दिया।
हत्या के लिए चांदनी ने कुलदीप की भरपूर मदद की। बताया जा रहा है कि चांदनी अपने पति का पैर पकड़ी थी वहीं कुलदीप गला रेत रहा था। हत्या करने के बाद खून से सने कपड़े को वाशिंग मशीन में डाल लिया। गैर व्यक्ति द्वारा हत्या का रूप देने के लिए कपड़े को तितर-बितर कर दिया गया था। इसके बाद दोनों बाहर निकल गए और चांदनी गणेश विर्सजन देखकर आने का बहाना किया और पति को मृत पाकर शोर मचाया, जिससे लोग आ जाएं।
पुलिस ने हत्या की आरोपी पत्नी चांदनी उर्फ साक्षी डोमर व उसका प्रेमी सरवानी बाराद्वार निवासी कुलदीप साहू पिता दीनमणी (27) को धारा 450, 302, 201, 34 के तहत जेल दाखिल कर दिया है।
Published on:
25 Sept 2018 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
