रायपुर

छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक हुआ तापमान, दोपहर में ही सूनी हो रही सड़कें

शहर के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को पारा सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

2 min read
Apr 22, 2018

रायपुर . छत्तीसगढ़ में पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। शनिवार को भी गर्मी का हाल वैसा ही रहा। सुबह नौ बजे से ही सूरज के तेवर उग्र रहे, जो शाम पांच बजे तक जारी रहा । धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलना पसंद नहीं कर रहे। दोपहर 12 बजे के बाद भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भीड़ छंटना शुरू हो जाती है। एक से तीन बजे तक ट्रैफिक से गुलजार रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।

राजधानी में पारा 42 डिग्री

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रहा। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। रात का तापमान भी 26.2 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक था। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया।

अभी से ही शहर के आउटर इलाके में लू चलने जैसे हालात है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।

रविवार को भी अधिकतम तापमान माना एयरपोर्ट सहित मैदानी इलाके में पारा 43 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। अभी भी बस्तर संभाग में हल्के छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है। बाकी संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा।

कहां रहा कितना तापमान

शनिवार को छत्तीसगढ़ के अलग अलग शहरों का तापमान दर्ज किया गया। माना में तापमान 42.2 डिग्री रहा। वही दुर्ग में 41.7 रहा। बिलासपुर में सर्वाधिक तापमान रहा, 42.6 डिग्री। पेंड्रारोड का तापमान 40. 0 डिग्री। वही अंबिकापुर का तापमान 36.3 डिग्री था। जगदलपूर का तापमान अम्बिकापुर के बराबर ही रहा।

ये भी पढ़ें

लू ने लोगों को झुलसाया, 40 के पार बना हुआ है तापमान
Published on:
22 Apr 2018 10:15 am