रायपुर

हनी ट्रैप मामले में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के नेताओं के भी सुंदरियों से संबंध

नेता रात 2-2 बजे तक करते थे मोबाइल से चैटिंग कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड उगल रहे राज लैपटॉप में मिले आपत्तिजनक वीडियो और फोटो
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2019, 10:45 PM IST
हनी ट्रैप मामले में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के नेताओं के भी सुंदरियों से संबंध
हनी ट्रैप मामले में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के नेताओं के भी सुंदरियों से संबंध

रायपुर. हनी ट्रैप मामले (honey trap) में बड़ा खुलासा हुआ है। हसीना गिरोह के कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड में चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ के नेताओं के भी इन सुंदरियों के साथ संबंध रहे हैं!

मिले आपत्तिजनक वीडियो
मध्यप्रदेश (MP honey trap case) में बड़े राजनेता और नौकरशाहों को फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाली हाईप्रोफाइल महिलाओं के गिरोह का खुलासा 19 सितम्बर को हुआ। यह गिरोह इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह की शिकायत के बाद सामने आया है। पुलिस ने 4 महिलाओं और उनके कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया। उनसे लैपटॉप, मोबाइल और 14.17 लाख रुपए बरामद किए गए। लैपटॉप में अन्य लोगों के आपत्तिजनक वीडियो व फोटो मिले हैं।

छत्तीसगढ़ / मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को दिया इंटरनेशनल टेस्ट
भाजपा के बड़े पदाधिकारी का भी नाम
हनी ट्रैप कांड की आरोपी महिलाओं के कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (सीडीआर) और एसएमएस से चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। हनी ट्रैप के जाल में भाजपा (BJP) संगठन के बड़े पदाधिकारी का नाम भी सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर हनी ट्रैप में पकड़ी गई श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी भटनागर (barkha) और आरती दयाल के कॉल डिटेल्स में मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के नेताओं के संबंध पाए गए हैं।

अमित शाह का नया एक्शन प्लान तैयार, कश्मीर के बाद अब नक्सलियों का नंबर
पांच करोड़ रुपए तक वसूलती थी हसीना
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये हसीना पहले एनजीओ के काम के बहाने नेताओं और अधिकारियों से संबंध बनाती थी, फिर नजदीकी बढऩे पर उनके अंतरंग संबंधों का अश्लील वीडियो और ऑडियो तैयार करती थी। इनके जरिए वे उन्हें ब्लैकमेल कर दो करोड़ से पांच करोड़ रुपए तक वसूलती थी।

Published on: