
कोर्स की पुस्तकें पढऩे का टेंशन अब खत्म, ऑडियो-वीडियो से होगी पढ़ाई
रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी (10th student) अब स्कूल के बाहर भी अपनी पाठ्य वस्तुओं का रोचक रूप से अध्ययन (study) कर सकेंगे। मल्टीमीडिया (multimedia) के माध्यम से इन कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकों को अब विद्यार्थी न केवल देख सकेंगे, बल्कि बोलते हुए सुन भी सकेंगे। इन कक्षाओं के विद्यार्थी किसी वजह से स्कूल नहीं जा पाते तो भी वे उस पाठ का अध्ययन कर सकेंगे।
मोबाइल पर देख सकते हैं बुक
सीजीएमएमटीबी ऐप (mobile app) को डाउनलोड करने के बाद अध्यायों को डाउनलोड करने मोबाइल (mobile) में देख सकते हैं। इस ऐप से अध्ययन के लिए जो भी अध्याय डाउनलोड करते हैं वह मोबाइल में स्पेस नही लेगा, बल्कि सर्वर में उपयोगकर्ता के नाम से जो आईडी बनेगी उसमें सेव रहेगा। इस प्रकार मोबाइल का स्पेस नहीं लेगा। बाद में अपग्रेड विषयवस्तु देखने के लिए सिंक (sync) में क्लिक कर या नीचे मोर में जाकर भी सिंक कर सकते हैं। कक्षा दसवीं की विषयवस्तु को नीचे लाइब्रेरी में जाकर देख सकते हैं।
Published on:
13 Sep 2019, 12:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.