30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह का नया एक्शन प्लान तैयार, कश्मीर के बाद अब नक्सलियों का नंबर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रडार पर वामपंथी उग्रवादी-माओवादी छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अमित शाह से की मुलाकात माओवादी हिंसा समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा अमित शाह ने दी जानकारी, नरेंद्र मोदी सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 17 Sep 2019, 11:41 PM IST

अमित शाह का नया एक्शन प्लान तैयार, कश्मीर के बाद अब नक्सलियों का नंबर

अमित शाह का नया एक्शन प्लान तैयार, कश्मीर के बाद अब नक्सलियों का नंबर

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का नया एक्शन प्लान तैयार हो गया है। जम्मू कश्मीर (jammu kashmir) के बाद अमित शाह के रडार पर वामपंथी उग्रवादी, माओवादी (maoist), नक्सली हैं।
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मंगलवार को नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। अमित शाह ने गवर्नर उइके को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में नक्सलियों से निपटने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार (modi govt) ने नया एक्शन प्लान (new action plan) तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही छत्तीसगढ़ सरकार को भेजा जाएगा।
धारा 370 हटाने और तीन तलाक विधेयक पारित कराने पर बधाई
इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल अनुसुईया उइके ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जम्मू कश्मीर (kashmir) से धारा 370 (Article 370), 35 ए हटाने एवं तीन तलाक (triple talaq) के विधेयक को पारित कराने के ऐेतिहासिक फैसले पर बधाई दी। गृहमंत्री शाह ने राज्यपाल उइके द्वारा छत्तीसगढ़ की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।