रायपुर

CG Exam Form: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा, बढ़ाई गई एग्जाम फॉर्म भरने की तारीख, जानिए अंतिम तिथि

CG Exam Form: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2024 तक कर दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2024, 7:38 PM IST
CG Exam Form

CG Exam Form: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2024 तक कर दी गई है। इस अवधि के दौरान, छात्र विशेष विलम्ब शुल्क 1540 रूपए प्रति छात्र के साथ फॉर्म भर सकते हैं।

समस्त मान्यता प्राप्त संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि वे इस समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रविष्टि और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया को पूर्ण करें। निर्धारित समय के पश्चात पोर्टल पुनः प्रारंभ नहीं किया जाएगा।

इससे संबंधित और भी खबरें

बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी

व्यापमं ने शनिवार को बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इससे सितंबर के दूसरे सप्ताह से काउंसलिंग शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। प्रदेश में बीएससी की कुल 7216 सीटें हैं, लेकिन इस साल 700 सीटें कम हो सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं मुख्य बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भारी गड़बड़ी पाई है। माशिमं की जांच में 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की कापी जांचने में 127 मूल्यांकनकर्ता की लापरवाही देखी गई है। इसमें हाई स्कूल के 59 और हायर सकेंडरी के 68 मूल्यांकनकर्ता शामिल हैं। श्रेणी एक की गड़बड़ी करने वाले मूल्याकंनकर्ताओं की संख्या ज्यादा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
9 Oct 2024, 7:38 PM IST
Published on: