रायपुर

‘Gen-Z ने मोदी सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर किया’, दीपक बैज का बड़ा बयान

Chhattisgarh Congress News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टास्क फोर्स गठन पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं और किसानों के मुद्दों पर विफल रही है और अब जनाधार बचाने के लिए नए प्रयास कर रही है।
2 min read
Jul 27, 2026
Deepak Baij Statement
Deepak Baij Statement: दीपक बैज का बड़ा बयान(photo-patrika)

Deepak Baij Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टास्क फोर्स के गठन और मंत्रियों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की सलाह दिए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं और किसानों के मुद्दों पर विफल रही है और अब जनाधार बचाने के लिए नए कदम उठा रही है।

दीपक बैज ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और वे अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स का गठन समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि राजनीतिक संतुलन साधने का प्रयास है।

Deepak Baij Press Conference: "टास्क फोर्स से क्या होगा फायदा?"

पीसीसी चीफ ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा टास्क फोर्स गठित करने से कोई ठोस बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से युवाओं और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के युवा अपने भविष्य और अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और अब अपनी आवाज बुलंद करना जानते हैं।

Gen-Z को लेकर भी साधा निशाना

दीपक बैज ने कहा कि देश की बड़ी आबादी युवाओं की है और सरकार अब विशेष रूप से Gen-Z को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति बना रही है। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर रील्स पोस्ट करने या प्रचार से युवाओं की वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं होगा। बैज ने कहा कि आज का युवा पढ़ा-लिखा है और वह केवल प्रचार के आधार पर निर्णय नहीं लेता।

"पूरी सरकार दबाव में है"

प्रधानमंत्री द्वारा मंत्रियों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की सलाह पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि सरकार जनता की प्रतिक्रिया को लेकर दबाव महसूस कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार को अब युवाओं की नाराजगी का एहसास होने लगा है।

कांग्रेस संगठन की तैयारियों पर भी बोले

दिल्ली में 29 जुलाई को होने वाली कांग्रेस की बैठक को लेकर दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश संगठन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि बैठक में विभिन्न राज्यों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।

जल, जंगल और जमीन पर बनेगी नई रणनीति

बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बारिश के बाद राज्य में जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापक अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने इसके लिए प्रारंभिक रूपरेखा तैयार कर ली है और जल्द ही आंदोलन एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी।

Updated on:
27 Jul 2026 04:23 pm
Published on:
27 Jul 2026 04:22 pm