रायपुर

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन रूटों से 31 दिसंबर तक चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल…

Indian Railway: रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 07051/07052 हैदराबाद–रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दिनांक 28 सितम्बर, 2024 तक चल रही है। इस गाड़ी के परिचालन में विस्तार कर 31 दिसम्बर, तक किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2024, 2:44 PM IST
Indian Railway

जोन से होकर चलने वाली हैदराबाद रक्सौल सिकंदराबाद साप्ताहिक ट्रेन को 31 दिसंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 07051/07052 हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा 28 सितबर 2024 तक चल रही है। इस गाड़ी के परिचालन में विस्तार कर 31 दिसबर तक किया गया है।

31 दिसंबर तक चलेंगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

यह गाड़ी 07051 हैदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से 12 अक्टूबर, 2024 से 28 दिसबर तक चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक (Indian Railway) स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगी। इस गाड़ी में 06 एसी थ्री, 02 एसी टू टायर, 01 एसी प्रथम कम एसी टू टायर, 10 स्लीपर, 02 सामान्य एवं 02 एसएलआर सहित कुल 23 कोच रहेंगे।

सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन अब 2 जनवरी तक

रेलवे के द्वारा सिकंदराबाद-रक्सौल के मध्य 30 सितंबर तक चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार 2 जनवरी तक किया गया है। यह गाड़ी प्रत्येक सोमवार को सिकंदराबाद से चलने वाली 07005 सिकंदराबा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार 7 अक्टूबर से 30 दिसबर तक किया गया।

कुल 22 कोच के साथ होगी रवाना

इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से चलने वाली 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार 10 अक्टूबर तक किया गया। (Indian Railway) इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 04 सामान्य, 08 स्लीपर, 05 एसी थ्री, 02 एसी टू, 01 एसी टू कम एसी थ्री सहित कुल 22 कोच के साथ रवाना होगी।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी रफ्तार

छत्तीसगढ़ को विकास में गति देने के लिए निर्यात सुविधा और प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होगी। राज्य सरकार ने भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कोलकाता और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के साथ एमओयू किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

रेलवे पटरी के पास से होकर गुजर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

कमलपुर ग्राम रेलवे स्टेशन के समीप गणेशपुर ग्राम से गुजरी रेल पटरी पर सुबह अंबिकापुर की ओर से आ रही लाइट इंजन की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक की मौत (Cut by train) हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
31 Aug 2024, 2:44 PM IST
Published on: