Raid in Choice Center: बस स्टैंड के पास स्थित देवांगन च्वाइस सेंटर में संबलपुर रेलवे विजिलेंस टीम ने छापा मारा। रेलवे द्वारा जारी व्यावसायिक आईडी एक्सपायरी होने पर संचालक स्वयं की आईडी से अवैध रूप से टिकट बुकिंग के मामले में दुकान को सीलकर दुकान संचालक के खिलाफ महासमुंद आरपीएफ ने अपराध दर्ज किया है।