8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Railway: स्टेशनों में सुरक्षा मानकों की होगी जांच, अभी भी नहीं मिली रेलवे बोर्ड से हरी झंडी

CG Railway: रायपुर के स्टेशन के साथ ही रेल लाइन के सभी स्टेशनों में सुरक्षा मानकों की जांच होगी। नवा रायपुर और पुराने रायपुर के बीच रेल सेवा के लिए काफी समय लगेगा। क्योंकि, रेलवे प्रशासन को अभी रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिली नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 27 Aug 2024, 10:14 AM IST

cg railway

CG Railway: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के जिस सीबीडी एरिया के स्टेशन का लोकार्पण केंद्रीय गृहमंत्री ने किया है, उस स्टेशन के साथ ही रेल लाइन के सभी स्टेशनों में सुरक्षा मानकों की जांच होगी। इसके बाद ही नवा रायपुर में ट्रेन चलाने का रास्ता साफ होगा। इसलिए अभी पुराने रायपुर और नवा रायपुर के बीच रेल सेवा के लिए काफी समय लगेगा। क्योंकि, रेलवे प्रशासन को अभी रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिली नहीं है।

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में चढऩे की कोशिश.. फिसलकर गिरा युवक, रायपुर स्टेशन में ही कटकर हो गई दर्दनाक मौत

CG Railway: अभी भी करना पड़ सकता है काफी इंतजार

आपको बता दें कि ऐसा नहीं है कि एक स्टेशन का लोकार्पण हो जाने से ट्रेनें चलने लगेंगी। इसके लिए अभी काफी इंतजार करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि नए साल में दोनों शहरों के लोगों को रेल सेवा की सौगात मिलेगी। नवा रायपुर में मंदिरहसौद से केंद्री, अभनपुर तक 20 किमी रेल लाइन तैयार किया गया है, जिसका सेफ्टी ट्रायल भी हो चुका है, लेकिन निर्माणाधीन स्टेशनों का परीक्षण बाकी है।

जबकि, इस रेल लाइन पर दो मुख्य स्टेशन मंदिरहसौद के करीब और केंद्री में रेलवे ने बनाया है। जबकि, तीन स्टेशनों में दो स्टेशन एनआरडीए और एक स्टेशन का निर्माण स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा कराया गया है, जिसमें अभी कई काम अधूरे हैं। ऐसे में रेलवे प्रशासन जब तक सुरक्षा मानकों को लेकर अपनी हरी झंडी नहीं देता है, तब तक उन स्टेशनों से ट्रेनें नहीं चलाई जा सकती हैं।

आठ साल से ज्यादा समय लग गया

पिछली भाजपा सरकार के समय 2015-16 में नवा रायपुर में रेल लाइन बनाने की बुनियाद रखी गई थी। तब तय किया गया था कि तीन से चार सालों में पुराने रायपुर और नवा रायपुर के बीच ट्रेन सेवा चालू हो जाएगी। परंतु अब आठ साल बीत चुके हैं। एग्रीमेंट के अनुसार रेलवे प्रशासन ने पटरी और दो स्टेशनों का निर्माण तो पूरा करा लिया, लेकिन राज्य सरकार के हिस्से वाले तीन स्टेशनों का निर्माण अभी चल रहा है। इसलिए काफी विलंब हुआ है।

रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

नवा रायपुर रेल लाइन में ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। परंतु जब तक रेलवे का संरक्षा विभाग स्टेशनों के सुरक्षा मानकों के परीक्षण नहीं कर लेता है, तब तक ट्रेन नहीं चलेगी। अभी स्टेशनों में कई कार्य होने हैं।