रायपुर

मनचले ने फेसबुक पर पोस्ट की गंदी फोटो फिर शादीशुदा महिला को किया टैग और कमेंट्स

यदि आप फेसबुक चलाते हैं तो जरा सावधान हो जाइए, क्योंकि फेसबुक के कारण कहीं आपको शर्मिंदगी का सामना न करना पड़ सके।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 2:01 PM IST
obscene photo
मनचले ने फेसबुक पर पोस्ट की गंदी फोटो फिर किया शादीशुदा महिला को टैग और कमेंट्स

रायपुर. यदि आप फेसबुक चलाते हैं तो जरा सावधान हो जाइए, क्योंकि फेसबुक के कारण कहीं आपको शर्मिंदगी का सामना न करना पड़ सके। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी से करीब 200 किमी दूर रायगढ़ के सारंगढ़ इलाके में सामने आया है, जहां एक मनचले ने शादीशुदा महिला को फेसबुक पर अश्लील फोटो टैग कर दिया। इतना ही इस मनचले ने इसके बाद अश्लील कमेंट्स भी किए। जब इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसने तुरंत सारंगढ़ थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक सारंगढ़ इलाके की रहने वाली एक महिला के फेसबुक पर 21 जुलाई की शाम किसी मनचले ने एक अश्लील फोटो टैग कर दिया। इसके बाद उस पर अश्लील कमेंट्स भी किया। फेसबुक फ्रेंड्स ने इसकी जानकारी महिला को दी तो उसने अपना फेसबुक अकाउंट देखा।

तब तक हजारों फेसबुक यूजर्स ने अश्लील फोटो और कमेंट्स को महिला के होम पेज पर देख लिया था। इस घटना से महिला को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। इसके बाद महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पीडि़त दंपती सारंगढ़ थाना पहुंचे। दंपती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 67ए, 509बी आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

क्या कहते हैं टीआई
इस संबंध में जब सारंगढ़ टीआई ए खोखर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आरोपी के फेसबुक प्रोफाइल में बरमकेला लिखा हुआ है। ऐसे में इस मामले में बरमकेला थाना प्रभारी जगतराम चौहान से बात की गई है। पुलिस इस मनचले की सरगर्मी से तलाश कर रही है। ताकि ऐसे कृत्य करने वालों को जल्द ही सलाखों के पीछे डाला जा सके।

Published on: