26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खांसी की दवा समझकर युवती ने पी लिया कीट नाशक, फिर हो गया ये सब

बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम रौद्रा में 17 वर्षीय युवती ने फसल में डालने वाली दवा (क्रॉप टॉनिक) का सेवन कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 22 Jul 2018, 12:56 PM IST

patrika

खांसी की दवा समझकर युवती ने पी लिया कीट नाशक, फिर हो गया ये सब

बेमेतरा. बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम रौद्रा में 17 वर्षीय युवती ने फसल में डालने वाली दवा (क्रॉप टॉनिक) का सेवन कर लिया। जिससे युवती की तबियत बिगडऩे पर परिजन ने जिला हास्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज जारी है।

जिला हास्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रौद्रा निवासी संतोषी साहू पिता गिरधारी साहू ने घर में रखे क्रॉप टॉनिक पी लिया। उसके बाद युवती की तबियत बिगडऩे पर परिजन ने उसे जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज किया जा
रहा है।

युवती के द्वारा पुलिस को दिए गए ब्यान के मुताबिक युवती ने सिर दर्द व खांसी की दवा समझकर उक्त क्रॉप टॉनिक को पी लिया। जिसके बाद युवती ने असहज महसूस किया और परिजन को जानकारी दी फिर आनन फानन में युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पेटदर्द से परेशान ग्रामीण ने पेड़ पर फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

बेमेतरा थाना के ग्राम कठिया में बीमारी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की सुबह लगभग 5 बजे की है। जिसकी सूचना थाना में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को उतारा फिर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंपा गया।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह ग्राम कठिया निवासी संतोष साहू ने थाने आकर सूचना दी कि जगदीश साहू पिता खोरबाहरा साहू (51) ने पेंड्री रोड में तालाब के पास बरगद के पेड़ पर अपने ही गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंपा गया। परिजन के अनुसार मृतक जगदीश साहू पेट दर्द से परेशान था। कई डाक्टरों से इलाज कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हो रहा था। जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

सुबह कई ग्रामीणों ने बताया कि जगदीश साहू को तालाब की ओर जाते हुए देखा था, लेकिन शौच व नहाने के लिए जा रहे होंगे समझकर कुछ नहीं कहा। जब उनके फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की बात सुनी तो लोग अवाक् रह गए। मृतक के छोटे भाई जगतारन ने बताया कि सुबह 4 बजे घर से निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम का विवेचना शुरू कर दी है।